
Bhopal , 24 जून Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में औद्योगिक विकास की रफ्तार तेज है और अब तक 10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव जमीन पर उतर चुके हैं . राजधानी Bhopal में आयोजित विकसित Madhya Pradesh कांक्लेव के उद्घाटन सत्र में Chief Minister मोहन यादव ने राज्य की औद्योगिक मित्र नीतियों का हवाला देते हुए कहा कि जो एक बार मध्यप्रदेश आता है, यहीं का होकर रह जाता है.
Chief Minister मोहन यादव ने इस मौके पर राज्य Government द्वारा निवेशकों के लिए दी जा रही सुविधाएं और राज्य में उपलब्ध बिजली, सड़क, पानी सहित अन्य सुविधाओं का हवाला देते हुए निवेशकों को प्रदेश की संभावनाओं से अवगत कराया. इस मौके पर Chief Minister यादव ने आगे कहा कि Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित India 2047 के संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश दो ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh की उद्योग अनुकूल नीतियों और पारदर्शी व्यवस्था के परिणामस्वरूप अब तक प्राप्त निवेश प्रस्तावों में से लगभग 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर चुके हैं. मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेजी से प्रगति करने वाले राज्यों में शामिल है. दरअसल राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्य Government द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं.
एक तरफ जहां Bhopal में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित की जा चुकी है तो वहीं Chief Minister मोहन यादव कई देशों का दौरा कर निवेशकों को राज्य में आमंत्रित कर चुके हैं. इसके अलावा राज्य में क्षेत्र स्तर पर रीजनल कान्क्लेव का भी आयोजन भी राज्य Government की ओर से किया जा रहा है. राज्य Government के इन प्रयासों से निवेशकों में भरोसा बढ़ा है और तेजी से निवेश भी हो रहा है.
–
एसएनपी/पीएम