
Mumbai , 5 सितंबर (आईएएनेस). पश्चिम बंगाल में आरएसएस द्वारा स्कूल खोले जाने के ऐलान को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस ऐलान के बाद शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने सवाल उठाया.
संजय राउत ने पत्रकारों से कहा, “आरएसएस स्कूल खोलेगी तो शिक्षक कहां से लाएगी? क्या मोहन भागवत इसलिए अमेरिका और इंग्लैंड गए हैं? यह आरएसएस का काम नहीं है, यह केंद्र Government और राज्य Government का काम है. लेकिन राज्य Government और केंद्र Government की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से फेल है, इसलिए आरएसएस अपना सिलेबस, अपना एजुकेशन सिस्टम बंगाल से शुरू कर रही है. आरएसएस को थोड़ा अध्ययन करना पड़ेगा, यह आरएसएस का काम नहीं है, यह Government का काम है.
बता दें कि पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने एक साल के भीतर राज्य भर में विद्या भारती द्वारा संचालित कम से कम 1,000 स्कूल खोलने की योजना को सुविधाजनक बनाने का ऐलान किया है. विद्या भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शैक्षिक शाखा है.
वहीं दूसरी ओर संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “अगर आप मुझसे कोई सवाल पूछते हैं, मैं बीमार हूं, लेकिन बीच में मेरी राहुल से मुलाकात हुई तो राहुल गांधी ने मुझसे कहा था कि आपको टॉक्सिक टेस्ट कराना चाहिए.”
राउत ने कहा, “अगर कोई खाने में जहर मिलाता है तो जेल में ऐसा होने की आशंका रहती है. आप जैसे लोग और हम जैसे लोग भी Government के खिलाफ आवाज उठाते हैं, विरोध प्रदर्शन करते हैं. इसलिए अगर हम जेल जाते हैं, सिर्फ मैं ही नहीं, मेरे जैसे कई लोग, तो वे हमारे खाने या पीने के पानी में छेड़छाड़ कर सकते हैं. यह हर किसी के मन में एक गंभीर संदेह था और है. इसलिए राहुल गांधी ने हमें सचेत किया कि ऐसा हो सकता है.”
–
वीकेयू/एएस