सीएम ममता बनर्जी बड़ी मार्जिन से सत्ता में फिर लौटेंगी: सुधाकर सिंह

New Delhi, 25 अप्रैल . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद सुधाकर सिंह ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि बंगाल में चौथी बार टीएमसी Government बनाने जा रही है और सीएम ममता बनर्जी बड़ी मार्जिन से सत्ता में वापसी करेंगी.

राजद सांसद का यह बयान उस वक्त आया है जब बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के तहत मतदान संपन्न हो चुका है और दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज है. पहले चरण में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है.

New Delhi में राजद सांसद सुधाकर सिंह ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि बंगाल में यह बहुत साफ है कि सीएम ममता बनर्जी बहुमत के साथ वापस आएंगी. वहां के लोगों ने अपनी वजूद की रक्षा के लिए भारी मतदान किया है. विभिन्न राज्यों में रहने वाले बंगाली लोगों ने व्यापक पैमाने पर वोटिंग की.

उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित राज्यों में इस तरह का वोटिंग प्रतिशत नहीं देखा जाता. बंगाल में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है, इसीलिए सीएम ममता बनर्जी बड़े अंदर चुनाव जीतकर सत्ता में लौटेंगी.

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर सुधाकर सिंह ने कहा कि बहुत साफ बात है कि जिस तरह से ईडी का छापा पंजाब के सांसदों पर मारा गया, उससे अनुमान लगाया जा रहा था कि केंद्रीय एजेंसियों के दबाव में आप के सांसदों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने इसीलिए राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया था, क्योंकि वे भाजपा के फायदे का काम कर रहे थे. उनके चले जाने से केजरीवाल या इंडिया ब्लॉक के गठबंधन को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है. पंजाब में भाजपा का खाता नहीं खुलने वाला है.

अरविंद केजरीवाल के घर को लेकर दिल्ली Government में मंत्री प्रवेश वर्मा के आरोप पर राजद सांसद सुधाकर सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का निजी घर तो है नहीं. अगर केजरीवाल ने Governmentी आवास से हटकर अपना निजी घर बनाया होता तो प्रवेश वर्मा के आरोप समझ में आते, लेकिन अगर Governmentी घर में कोई सजावट हुई होगी तो उन्हें Government से सवाल करना चाहिए. राज्य और देश में उनकी Government है. किसी के घर को शीशमहल का दर्जा दिया जा रहा है तो आप क्यों बनवाकर दे रहे हैं, भाजपा को केजरीवाल से डर लगता है क्या?

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment