सीएम फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को दी ‘राम रक्षा स्तोत्र’ पढ़ने की चुनौती, कहा-हताशा में कर रहे बयानबाजी

Mumbai , 14 जुलाई . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने Tuesday को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि वे कम से कम ‘राम रक्षा स्तोत्र’ के दो पन्ने पढ़कर दिखाएं. उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर Political आंदोलन करना उचित नहीं है.

फडणवीस की यह टिप्पणी उस समय आई है, जब उद्धव ठाकरे ने अयोध्या राम मंदिर निर्माण में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर 18 जुलाई को नागपुर में ‘राम रक्षा’ आंदोलन करने की घोषणा की है. इससे पहले Mumbai में भी इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया गया था.

मीडिया से बातचीत में Chief Minister फडणवीस ने कहा, “मेरी सिर्फ इतनी अपेक्षा है कि उद्धव ठाकरे कम से कम राम रक्षा स्तोत्र के दो पन्ने पढ़ लें. भगवान राम के नाम पर Political आंदोलन करना ठीक नहीं है. पिछली बार भी वे राम रक्षा नहीं पढ़ पाए थे. अगर वे तैयार हों तो मैं उनके साथ बैठकर राम रक्षा का पाठ करने को तैयार हूं. मुझे पूरा राम रक्षा स्तोत्र कंठस्थ है. अगर किसी को याद नहीं है तो कम से कम पढ़ना तो आना चाहिए. यह कैसा आंदोलन है कि आप ‘राम रक्षा’ आंदोलन शुरू करते हैं, लेकिन राम रक्षा स्तोत्र पढ़ भी नहीं सकते?”

Chief Minister ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर उद्धव ठाकरे की हालिया टिप्पणी को भी खारिज कर दिया.

उद्धव ठाकरे ने हाल ही में कहा था कि वांगचुक की बुद्धिमत्ता का उपयोग देश के लिए किया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र Government ऐसे लोगों को देशद्रोही बताकर जेल भेज रही है. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने वांगचुक की खराब होती सेहत को लेकर उनसे फोन पर बात की थी और केंद्र Government को इसकी कोई चिंता नहीं है.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा, “उद्धव ठाकरे एक निराश, हताश और परेशान व्यक्ति हैं. उनका Political अस्तित्व लगातार कमजोर हो रहा है. सोनम वांगचुक हो या कोई और मुद्दा, वे केवल अपनी हताशा के कारण बयान दे रहे हैं.”

वहीं उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने भी उद्धव ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें देर से समझ आई है. उन्होंने कहा, “उनकी स्थिति ऐसी है जैसे अपना घर जल रहा हो और वे दूर पहाड़ पर लगी आग बुझाने दौड़ रहे हों. सोनम वांगचुक के आंदोलन से लेकर यूबीटी गुट हर उस व्यक्ति का समर्थन करता है जो Government के खिलाफ प्रदर्शन करता है. वे श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश जैसे उदाहरण बार-बार सामने लाते हैं. उनका मकसद केवल Political लाभ लेना है.”

Chief Minister फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर social media पर किए गए पोस्ट का भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि Maharashtra Government और Police ने समय रहते कार्रवाई कर आरोपियों को परीक्षा से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, इसलिए परीक्षा को स्थगित करना पड़ा.

फडणवीस ने कहा, “मुझे नहीं पता राहुल गांधी ने यह पोस्ट India से किया या विदेश से, क्योंकि वे अक्सर यात्रा पर रहते हैं. उन्होंने जो सवाल उठाए हैं, उनके जवाब पहले ही दिए जा चुके हैं. गिरफ्तार आरोपी एक अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा निकले हैं, जो अन्य राज्यों में भी सक्रिय था. हमारी Government की त्वरित कार्रवाई से दूसरे राज्यों में भी प्रश्नपत्र लीक होने से बच गए. राहुल गांधी को हमें उपदेश देने से पहले अपनी पार्टी और उसकी Governmentों को देखना चाहिए. अगली परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी और इसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी.”

Chief Minister फडणवीस ने राज्य की ऋण माफी योजना के विस्तार की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि Maharashtra के इतिहास में पहली बार ऐसे किसानों को भी राहत दी जा रही है, जो पहले की ऋण माफी योजनाओं में पात्र नहीं माने गए थे.

फडणवीस ने बताया कि सत्तारूढ़ दल के विधायक रणधीर सावरकर के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल की मांग पर राज्य Government ने पात्र किसानों के लिए 2 लाख रुपए तक के कर्ज माफी लाभ को बढ़ाने का फैसला किया है.

–

एएमटी/वीसी

Leave a Comment