
New Delhi, 7 जुलाई . New Delhi स्थित कृषि भवन में Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने Tuesday को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की. बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य में ‘विकसित भारत- जी राम जी’ और अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और ग्राम स्तर पर हो रहे कार्यों के सकारात्मक परिणामों पर चर्चा की.
सीएम भजनलाल शर्मा और Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम सभा आधारित काम चयन, पारदर्शी फंड उपयोग और ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीण रोजगार, स्थायी परिसंपत्तियों और हर गांव के सुव्यवस्थित विकास को तेजी से आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया, साथ ही राज्य में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर एक‑दूसरे को बधाई दी.
Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि Rajasthan में ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन से जुड़े कार्यक्रम अत्यंत संतोषजनक ढंग से चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि विकास का पिरामिड मॉडल अपनाते हुए सबसे निचले स्तर पर गांव और पंचायत की जरूरतों के अनुसार योजनाएं लागू की जा रही हैं. ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीण स्वयं अपने क्षेत्र के कामों का चयन कर रहे हैं, जिससे ऐसे स्थायी कार्यों को प्राथमिकता मिल रही है जो स्थानीय समस्याओं के समाधान में सीधे योगदान देते हैं.
उन्होंने ‘विकसित भारत- जी राम जी’ जैसी योजनाओं के तहत स्वीकृत धनराशि के उपयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि योजना मद के तहत कुल 445 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 200 करोड़ रुपए का खर्च अभी तक हो चुका है. उन्होंने कहा कि दूसरी किस्त के रूप में प्रस्तावित 180 करोड़ रुपए की राशि जल्दी ही जारी की जाएगी, जब वर्तमान जारी धनराशि का पर्याप्त और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित हो जाएगा.
बैठक में शिवराज सिंह चौहान द्वारा यह भी रेखांकित किया गया कि Rajasthan ने विकसित भारत- जी राम जी योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाई है. ग्राम सभा और ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित बैठकों में तय किया जा रहा है कि गांव में कौन‑कौन से काम होने हैं और वर्ष भर में लगभग 12,000 करोड़ रुपए तक का व्यय कर हर गांव का सुव्यवस्थित विकास लक्ष्य रखा गया है. कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि योजनाओं के तहत न केवल मजदूरों को रोजगार मिल रहा है, बल्कि बनी हुई परिसंपत्तियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक लाभ भी पहुंचा रही हैं.
Union Minister चौहान ने Prime Minister द्वारा संचालित सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत Rajasthan Government के प्रदर्शन की भी सराहना की. उन्होंने बताया कि राज्य ने इस योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि का त्वरित उपयोग किया और पूरी सेंक्शन राशि समय पर खर्च कर दी, जिसके कारण आगे भी राज्य को अतिरिक्त फंड मिल जाएगा. साथ ही, मनरेगा के तहत अब तक हुए सभी कार्यों चाहे सामग्री व्यय हो या मजदूरी भुगतान का पूरा हिसाब‑किताब पारदर्शी रूप से मिलान किया जा रहा है, ताकि एक भी रुपया बकाया न रहे.
इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने Union Minister शिवराज सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि केंद्र Government की योजनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और बुनियादी ढांचा विकास को नया बल दिया है. उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य Government द्वारा ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के माध्यम से चुने गए कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है और ग्रामीणों की भागीदारी को नीति‑निर्माण का केंद्र बनाया गया है.
Rajasthan में ग्राम चौपालों के माध्यम से Chief Minister की जमीनी पहल को भी बैठक में विशेष रूप से रेखांकित किया गया. चौहान ने कहा कि Chief Minister शाम के समय स्वयं गांवों तक पहुंचकर बहनों, युवाओं, किसानों और जनप्रतिनिधियों से अलग‑अलग संवाद कर रहे हैं, अगले दिन भी गांवों में घूमकर जमीनी हालात का आकलन कर रहे हैं और लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में कदम उठा रहे हैं. यह मॉडल दिखाता है कि ग्रामीण विकास और खेती से जुड़े दोनों विभागों के काम को रोज जमीन पर देखा‑समझा जा रहा है और योजनाओं को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि सीधे गांव की गलियों और खेतों में लागू किया जा रहा है.
Union Minister शिवराज सिंह ने Rajasthan Government की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम सभा आधारित काम चयन, पारदर्शी फंड उपयोग, सूक्ष्म सिंचाई के तेज खर्च और ग्राम चौपाल जैसी पहलें मिलकर राज्य को ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उदाहरण बना रही हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस मॉडल को आगे भी मजबूती से लागू कर हर गांव के सुव्यवस्थित विकास का लक्ष्य हासिल किया जाएगा.
–
डीकेपी/