महाराष्ट्र: नागपुर में सिगरेट का बिल देने से मना करने पर दो गुटों में संघर्ष, 6 गिरफ्तार

नागपुर, 22 अप्रैल . Maharashtra के नागपुर स्थित टेकनाका इलाके के मेट्रो स्टेशन के पास दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं; Police ने मामला दर्ज करके अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात 1:30 के आस-पास एक ‘बार’ में अलग-अलग टेबल पर दो-दो लोग डिनर कर रहे थे. डिनर के बाद जैसे वह बाहर निकले, एक ग्रुप का व्यक्ति सिगरेट ले रहा था, तभी उस व्यक्ति से दूसरे ग्रुप के व्यक्ति ने कहा कि उसके लिए भी वह सिगरेट ले ले. तभी जो व्यक्ति सिगरेट ले रहा था, उसने कहा कि वह खुद के लिए सिगरेट ले रहा है, उसके लिए क्यों ले, इस बात को लेकर दोनों ग्रुप में जमकर बहस हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहस इतनी बढ़ गई कि एक ग्रुप के व्यक्ति ने अपने साथियों को बुला लिया और देखते ही देखते दोनों ग्रुपों में जमकर हाथापाई शुरू हो गई. इस बीच लाठी-डंडे, पत्थर, और चाकूबाजी के साथ दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई. दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया. इस दौरान आरोपियों ने गाड़ियां तोड़ीं, यहां तक कि एक-दूसरे पर चाकू से हमला करने का प्रयास भी किया गया.

नागपुर की कपिल नगर Police निरीक्षक सतीश आडे ने बताया कि यह Tuesday देर रात का मामला है. Police को जैसे ही जानकारी मिली, Police घटनास्थल पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. Police ने मामला दर्ज करके 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है; घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. पूरे घटनाक्रम में आठ लोग इंवॉल्वड थे, जिनमें से 6 को Police ने अरेस्ट कर लिया और दो घायल हैं जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एमएस/

Leave a Comment