जापान की गलत टिप्पणी वापस लेने का अनुरोध करता है चीन : चीनी विदेश मंत्रालय

बीजिंग, 1 दिसंबर . चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने Monday को नियमित प्रेस वार्ता में संबंधित सवाल के जवाब में जापान से थाईवान मुद्दे पर गलत टिप्पणी को वापस लेने का अनुरोध किया.

उन्होंने कहा कि आज काहिरा घोषणा जारी करने की 82वीं वर्षगांठ है. काहिरा घोषणा समेत सिलसिलेवार अंतर्राष्ट्रीय कानूनी दस्तावेजों ने थाईवान पर चीन की प्रभुसत्ता स्पष्ट की, जो विश्व फासीवाद विरोधी युद्ध की महत्वपूर्ण उपलब्धि और युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का एक अहम भाग है. संबंधित नियमों का पालन करना जापान का अंतर्राष्ट्रीय कर्तव्य है, जिसे निभाना है. यह जापान द्वारा युद्ध के बाद अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने की पूर्व शर्त है.

प्रवक्ता ने बल दिया कि जापान ऐतिहासिक धारा के विपरीत गाड़ी नहीं चला सकता और शांति की बॉटम लाइन को नहीं छू सकता. जापान मौखिक रूप से आनाकानी करता है और अपनी कार्रवाई पर अड़ियल बना रहता है. चीन इसे कतई स्वीकार नहीं करता. बड़ी बात का सही या गलत होने पर जापान को चुपके से नहीं निकलना चाहिए. हम जापान से इतिहास से सीखकर गहराई से आत्म निरीक्षण करने और गंभीरता से चीन की मांग को ध्यान में रखकर अपनी गलत टिप्पणी वापस लेने और ठोस कदम से चीन के प्रति दिए गए Political वादे को प्रतिबिंबित करने का अनुरोध करते हैं.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/

Leave a Comment