
New Delhi, 25 मई . छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय ने Monday को दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता से उनके निवास पर मुलाकात की. मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई.
Chief Minister विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया. इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णु देव साय से शिष्टाचार भेंट हुई. इस मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने तथा विकास के विभिन्न आयामों पर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा हुई. दोनों राज्यों का सतत विकास एवं परस्पर सहयोग विकसित India के हमारे साझा लक्ष्य को और गति प्रदान करेगा.”
वहीं, छत्तीसगढ़ के Chief Minister साय ने एक्स पोस्ट में मुलाकात की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, ”New Delhi प्रवास के दौरान आज Chief Minister निवास में दिल्ली की माननीय Chief Minister रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट हुई. इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण एवं राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय से जुड़े मुद्दों पर सारगर्भित विचार-विमर्श हुआ.”
इससे पहले सीएम साय ने Sunday को ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित “राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम” में दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की थी.
सीएम साय ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मां गंगा की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, यश और उत्तम स्वास्थ्य का सतत संचार हो. यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए.”
–
एसके/एबीएम