
Patna, 20 जून . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में भरत भूषण तिवारी की कथित Police मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए Chief Minister सम्राट चौधरी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है. Saturday को राजद प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच की घोषणा के बावजूद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज कराना Government की मंशा पर सवाल खड़ा करता है.
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में इससे पहले भी कई फर्जी एनकाउंटर हुए हैं और कुछ मामलों में जातीय आधार पर कार्रवाई किए जाने के आरोप लगे हैं. उन्होंने गायघाट और मधुबनी से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है और जनता न्याय की प्रतीक्षा कर रही है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि Government टेंडर माफिया रिशु श्री प्रकरण से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है.
उन्होंने दावा किया कि यह मामला 20 से 25 हजार करोड़ रुपए के कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है और इसमें प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता की आशंका है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा, आवास और फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को उछालकर मूल प्रश्नों से जनता का ध्यान हटाया जा रहा है. तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते अपराध, शराब माफियाओं की सक्रियता और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है और संरक्षण की संस्कृति विकसित हो गई है.
उन्होंने कोचिंग संस्थानों से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि Government को निष्पक्ष जांच के लिए केंद्र से अनुशंसा करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके. इस दौरान उन्होंने Sunday को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और परीक्षा संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है.
उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को पर्याप्त परिवहन सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. तेजस्वी यादव ने राज्य में गरीबों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महिलाओं से जुड़े वादों को लेकर भी Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Government को जनता के बुनियादी मुद्दों पर जवाब देना चाहिए और गरीबों, किसानों, महिलाओं तथा युवाओं के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए.
–
एमएनपी/एमएस