भाजपा पर विधायक तोड़ने के आरोप लगाकर फंसे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पार्टी ने भेजा कानूनी नोटिस

श्रीनगर, 13 जुलाई . जम्मू-कश्मीर में विधायकों को तोड़ने और Government गिराने के आरोपों पर Chief Minister उमर अब्दुल्ला घिर गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने Chief Minister उमर अब्दुल्ला के आरोपों को झूठे और बेबुनियाद बताते हुए उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है.

जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने हाईकोर्ट के वकील परिमोक्ष सेठ के जरिए Chief Minister उमर अब्दुल्ला को कानूनी नोटिस भेजा है.

यह नोटिस हाल ही में लगाए गए उन आरोपों के संबंध में है, जिनमें कहा गया था कि भाजपा नेताओं ने Government गिराने की कोशिश में नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक को 20-30 करोड़ रुपए और मंत्री पद की पेशकश की थी. उमर अब्दु्ल्ला ने यह टिप्पणी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की थी.

Chief Minister उमर अब्दुल्ला को भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा गया है, “11 जुलाई को श्रीनगर में एक सम्मेलन के दौरान आपने (उमर अब्दुल्ला) भाजपा पर झूठे, बेबुनियाद और मानहानिपूर्ण आरोप लगाए. आपने कहा कि भाजपा के किसी पदाधिकारी ने जम्मू क्षेत्र के कुछ नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों से संपर्क किया और उन्हें भाजपा में शामिल होने के बदले 20-30 करोड़ रुपए और मंत्री पद का लालच दिया. आपने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी, जो India के Supreme Court में वकील भी हैं, ने विधायकों को रिश्वत की पेशकश की.”

नोटिस में सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा गया है, “आपके लगाए ये आरोप बिना किसी आधार, बिना किसी साक्ष्य और पूरी तरह झूठे हैं. इन्हें आपने जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण मंशा से पार्टी की सार्वजनिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के उद्देश्य से लगाया है. पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की नीयत से झूठे आरोप लगाना कानूनन अपराध है और इसके लिए आप विधिक परिणामों के उत्तरदायी होंगे. आपके ये बयान और कृत्य मानहानि की श्रेणी में आते हैं. इनके विरुद्ध दीवानी और आपराधिक दोनों प्रकार की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.”

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला से अपने आरोपों को वापस लेने को कहा है. इसके साथ ही, नोटिस मिलने के 7 दिनों के अंदर बिना किसी शर्त के सबके सामने माफी मांगें को भी कहा है. भाजपा ने चेतावनी दी है कि वे दोबारा इस तरह के आरोपों को नहीं दोहराएं. भाजपा ने नोटिस में उमर अब्दुल्ला को 100 करोड़ रुपए के मानहानि के मुकदमे की भी चेतावनी दी है.

–

डीसीएच/

Leave a Comment