मुख्यमंत्री फडणवीस ने मंत्रियों और अधिकारियों को ईंधन बचत के दिए निर्देश: चंद्रशेखर बावनकुले

Mumbai , 14 मई . Prime Minister Narendra Modi के आह्वान पर सीएम देवेंद्र फडणवीस बाइक से विधानसभा पहुंचे. इस दौरान उनके काफिले में बहुत कम गाड़ियां शामिल थीं. इसे लेकर Maharashtra के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि Chief Minister ने मंत्रियों और अधिकारियों से ईंधन बचत करने के निर्देश दिए हैं.

चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी की अपील पर Chief Minister खुद बाइक से विधानसभा पहुंचे और मंत्रिमंडल की बैठक में उन्होंने मंत्रियों को काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करने, गैरजरूरी गाड़ियों को हटाने, पीए और अन्य अधिकारियों की गाड़ियों को कम करने और उन्हें मंत्री की ही गाड़ी में जगह देने के लिए निर्देशित किया है.

उन्होंने बताया कि अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं. एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी मना कर दिया गया है. सार्वजनिक कार्यक्रम कम करने, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीटिंग करने, अधिकारियों को मंत्रालय में न बुलाने समेत कई निर्देश सीएम ने दिए हैं. इसका पालन करना हमारी जिम्मेदारी है.

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि सीएम ने इलेक्ट्रिक व्हीकल और सोलर सिगड़ी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. उन्होंने कई मुद्दों पर हमें निर्देश दिए हैं.

विपक्ष द्वारा इस अपील को ‘नाटक’ कहे जाने पर उन्होंने कहा कि Prime Minister, गृह मंत्री और Chief Minister ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है. उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकर के इस्तेमाल का फैसला लिया है. हम सभी ने ईंधन बचत को लेकर संदेश दिया है. विपक्ष को यह समझना चाहिए कि बचत से देश चलता है. जो देश में मौजूद है, उसका उपयोग अधिक करना चाहिए. विदेश में पैसा भेजने से बचना चाहिए.

वहीं, Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए Prime Minister Narendra Modi ने सभी को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है. इस संदर्भ में हम सभी को यथासंभव पेट्रोल, डीजल और अन्य संसाधनों की खपत कम करने का प्रयास करना चाहिए. हमने पहले ही अपने काफिले का आकार कम कर दिया है और अनावश्यक उपयोग को कम करने के प्रयास किए हैं. मैं भी इस निर्णय का समर्थन करने के लिए मोटरसाइकिल पर यहां आया हूं, ताकि यह संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके.”

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment