
भुवनेश्वर, 26 दिसंबर . मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार Saturday से Odisha के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. यह दौरा 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें वे राज्य की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन के साथ-साथ चुनावी व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे.
दौरे के पहले दिन, 27 दिसंबर (Saturday) को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पुरी पहुंचेंगे. वहां वे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक, पवित्र श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद वे विश्व प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर का भ्रमण करेंगे. यह यात्रा Odisha की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाली होगी.
दूसरे दिन, 28 दिसंबर (Sunday) को उनका कार्यक्रम पूरी तरह सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के दौरे पर केंद्रित रहेगा. इस दिन वे प्रसिद्ध विरासत गांव रघुराजपुर जाएंगे, जो अपनी पारंपरिक कला और पेंटिंग्स के लिए जाना जाता है. इसके अलावा, वे धौली शांति स्तूप, खंडगिरि और उदयगिरि की ऐतिहासिक गुफाओं तथा भुवनेश्वर स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर मंदिर के दर्शन भी करेंगे.
तीसरे और अंतिम दिन, 29 दिसंबर (Monday ) को मुख्य चुनाव आयुक्त का आधिकारिक कार्यक्रम रहेगा. दोपहर 3 बजे वे भुवनेश्वर स्थित Odisha यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी के ऑडिटोरियम में बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में वे चुनावी प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता और जमीनी स्तर पर चुनाव प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे और उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करेंगे.
बैठक के बाद ज्ञानेश कुमार उसी रात भुवनेश्वर से प्रस्थान करेंगे. यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि Odisha की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का भी एक अवसर होगा.
बता दें कि India के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने Friday को उपPresident एनक्लेव में उपPresident सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की है. इस बात की जानकारी उपPresident कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ पोस्ट के जरिए दी गई.
–
वीकेयू/एबीएम