‘सपा सरकार में चीटिंग एक उद्योग बन गई थी,’ अखिलेश यादव के बयान पर भड़के दिनेश शर्मा

Lucknow, 15 अगस्त . Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा शिक्षा व्यवस्था और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दिए गए बयान पर BJP MP दिनेश शर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले सपा Government में बोर्ड एग्जाम में नकल एक उद्योग बन गया था, जिस पर Prime Minister को खुद टिप्पणी करनी पड़ी थी.

उन्होंने अखिलेश के महिला विधेयक को 2027 में लागू करने की मांग पर कहा कि महिला का विरोध जगजाहिर है और इसका जवाब महिला मतदाता देंगी. पीएम मोदी ने सिर्फ घोषणा नहीं की, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवास, उज्जवला और अन्य योजनाओं पर काम किया.

BJP MP दिनेश शर्मा ने कहा, “मैं कहूंगा कि मुझे लगा था कि Samajwadi Party के सम्मानित नेता शिक्षा के मुद्दे पर चुप रहेंगे. मैं 19 मार्च 2017 को शिक्षा मंत्री बना था. उससे पहले सपा की Government थी और बोर्ड एग्जाम चल रहे थे. चीटिंग एक उद्योग बन गई थी. Prime Minister को गोंडा में एक रैली में कहना पड़ा कि उत्तर प्रदेश में चीटिंग के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं.”

दरअसल, सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा था कि भाजपा और आजादी एक-दूसरे के विलोम हैं. भाजपा का राष्ट्रवाद एकरंगी है, जबकि हमारा और आपका राष्ट्रवाद बहुरंगी है. हमें भाईचारा मजबूत करना है और संविधान की रक्षा करनी है.

इसके अलावा उन्होंने कहा, “कौन नहीं जानता है कि महिला विधेयक पास हो चुका है? हर व्यक्ति जानता है, हर Political पार्टी जानती है. हम तो कहते हैं कि अगर आपको महिला विधेयक लागू ही करना है जो कानून बन गया है, तो 2027 के चुनाव में लागू कर दो, हम लोग तैयार हैं.”

वहीं, अखिलेश यादव ने महिला विधेयक 2027 में लागू करने की मांग की, जिस पर BJP MP ने कहा कि महिला का विरोध जगजाहिर हो चुका है. सपा और कांग्रेस ने मिलकर जिस तरह सदन में हंगामा किया है, वो जानते हैं कि इसका जवाब भाजपा नहीं, बल्कि महिला मतदाता देंगी, इसलिए भ्रम की स्थिति पैदा करने का काम हो रहा है. महिलाओं को आरक्षण मिले, इसके लिए पीएम मोदी ने सिर्फ घोषणा नहीं की, बल्कि उनके सशक्तिकरण से लेकर जितनी उनकी नीतियां बनीं, चाहें उन्हें उज्ज्वला योजना देना हो, उन्हें आवास देना हो, किसी प्रकार की अन्य सुविधाएं देनी हो, पीएम मोदी के नेतृत्व में बड़ी जवाबदेही के साथ काम हुआ है.

सपा की समस्या ये है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता से अखिलेश यादव इतने परेशान हैं कि उन्हें हर मुद्दे पर Prime Minister का विरोध दिखाई देता है. जब आप सत्ता में थे तो आपने महिला के लिए क्या काम किया? अगर आप 500 रुपए के पेंशन की बात करते हैं तो पीएम मोदी और सीएम योगी ने केवल घोषणा नहीं की, बल्कि भाजपा की Government ने महिला को आत्मनिर्भर और सम्मानित नागरिक बनाने पर जोर दिया.

यूपी एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिए जाने की घोषणा पर BJP MP ने कहा, “यह बहुत बड़ी घोषणा है, और मेरा मानना ​​है कि इससे हमारे बहादुर सैनिकों और Police कर्मियों का हौसला बढ़ेगा. सुनील का बलिदान उत्तर प्रदेश में माफिया राज के ताबूत में कील ठोकने जैसा है. ऐसे बहादुर कर्मियों को जितना ज्यादा सम्मान दिया जाएगा, उतना ही अच्छा होगा.”

केके/डीकेपी

Leave a Comment