
ग्वालियर, 24 जुलाई . Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों में दोषियों के खिलाफ सबसे कड़ी कार्रवाई की जाएगी. छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना केंद्र Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा.
Madhya Pradesh के दतिया में विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi, केंद्र Government और पूरे देश के लिए छात्र देश का भविष्य हैं. Prime Minister के निर्देश पर नीट में हुई गड़बड़ियों के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई पहले ही शुरू की जा चुकी है.
Union Minister ने कहा कि Government इस मामले में तेजी से न्याय सुनिश्चित करने के लिए भी कदम उठा रही है. पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय कैबिनेट के सामने रखा जा रहा है, ताकि कानूनी प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके और दोषियों को समय पर सजा मिल सके.
उन्होंने कहा, “छात्र अपना भविष्य बनाने और देश की सेवा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. उनके हितों की रक्षा करना हर Government की जिम्मेदारी है. जो भी हमारे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जाएगी.”
उनके ये बयान नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे विवाद के बीच आए हैं. केंद्र Government स्पष्ट कर चुकी है कि परीक्षा में गड़बड़ी और नकल के मामलों को लेकर उसकी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति है. जांच एजेंसियों ने पेपर लीक और उससे जुड़े अपराधों के मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.
–
वीकेयू/पीएम