आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी में कार नहर में गिरी, दो की मौत, दो लापता

अमरावती, 16 अगस्त . आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक कार के नहर में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हो गए. Police ने Sunday को बताया कि इरागवरम मंडल के आइटमपुडी के पास नरसापुरम नहर में एक कार का संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गई थी.

Police ने बताया कि Saturday रात को यह हादसा हुआ. पीड़ित पेरावली गांव में एक दोस्त की शादी में शामिल होने के बाद पूर्वी गोदावरी जिले के मोरी गांव जा रहे थे. कार में कुल पांच लोग सवार थे.

Police जांच से पता चला कि इलाके में बारिश हो रही थी और कार चला रहे व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया. इससे कार नहर में जा गिरी. इसी बीच, कार सवार युवक पानी के बहाव में बह गए. उनमें से एक ने पेड़ को पकड़ लिया और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलने में कामयाब रहा.

हालांकि, चार अन्य लोग लापता हो गए. लापता लोगों की पहचान पोथुला लक्ष्मी भानु (18), राजाराम (17), डी. नागी रेड्डी (18) और साई सूर्या (19) के रूप में की गई.

घटना की सूचना मिलने के बाद Police टीम मौके पर पहुंची. गोताखोरों व अग्निशमन कर्मियों की मदद से लापता लोगों की तलाश शुरू की गई. Sunday को लापता लोगों में से दो के शव बरामद किए गए.

Sunday सुबह अग्निशमन कर्मियों ने लक्ष्मी भानु और नागी रेड्डी के शव नहर से बाहर निकाले. शवों को पोस्टमार्टम के लिए Governmentी अस्पताल भेजा गया. बचाव कर्मियों ने कार को भी नहर से बाहर निकाला. हालांकि, बाकी दो लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिला.

इस बीच, तेलंगाना के नलगोंडा जिले में नागार्जुन सागर बैकवाटर्स में एक युवक डूब गया. यह घटना तब हुई, जब दोस्तों का एक ग्रुप विजाग कॉलोनी बैकवाटर्स में घूमने गया था. वे तैर रहे थे तभी एक युवक कृष्णा नदी के बहाव में बह गया.

स्थानीय अधिकारियों की ओर से दो घंटे से अधिक समय तक तलाशी के बाद दुर्गा तिरुमलेश का शव बरामद किया गया.

डीसीएच/

Leave a Comment