
बैतूल, 3 मार्च . Madhya Pradesh के बैतूल में Monday देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
बैतूल में Monday देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत Police व एंबुलेंस को सूचना दी. हादसा इटारसी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ. घटना Monday देर रात 3 बजे की बताई जा रही है, जब सड़क पर यातायात काफी कम था.
सूचना मिलते ही Police टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला. हादसे में तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है.
मृतकोंके शवों को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है. Police ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों और घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने देर रात भारी वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने पर चिंता जताई है. Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
Police की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन चालक की लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है. हालांकि Police आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.
–
एसएके/पीयूष