
कोलकाता, 19 अगस्त . कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल पीठ ने Wednesday को पिछली ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) Government के कार्यकाल में शुरू की गई 12 हजार Police constableों की भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी.
पश्चिम बंगाल में 12,000 Police constableों की भर्ती के लिए वर्ष 2024 में पिछली Government ने अधिसूचना जारी की थी. भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी.
मामले में लंबी सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल पीठ ने Wednesday को भर्ती की मेरिट लिस्ट प्रकाशित करने पर 30 सितंबर तक अंतरिम रोक लगा दी.
इस भर्ती के लिए अधिसूचना 2024 में जारी की गई थी, जबकि लिखित परीक्षा 2025 में आयोजित हुई थी. वहीं, साक्षात्कार प्रक्रिया इसी साल फरवरी तक पूरी कर ली गई थी. उस समय राज्य में टीएमसी की Government थी.
भर्ती प्रक्रिया को लेकर कई शिकायतें सामने आने के बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा था. Wednesday को सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता सुदीप्त चक्रवर्ती ने दावा किया कि भर्ती प्रक्रिया में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया.
दलीलें सुनने के बाद न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने मेरिट लिस्ट जारी करने पर 30 सितंबर तक अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया.
Police constable भर्ती को लेकर कानूनी विवाद पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ही शुरू हो गया था. इस साल हुए विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा और राज्य में भाजपा की Government बनी.
कलकत्ता हाईकोर्ट ने इससे पहले भी Police constable भर्ती के संबंध में नई भाजपा Government का पक्ष जानना चाहा था. अब मेरिट लिस्ट के प्रकाशन पर अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद यह देखना होगा कि Chief Minister सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई राज्य Government इस मामले में आगे क्या रुख अपनाती है.
पिछली टीएमसी Government के कार्यकाल में Governmentी भर्तियों को लेकर कई विवाद सामने आए थे. इनमें स्कूलों में नौकरी के बदले कथित नकदी लेन-देन से जुड़े मामले सबसे प्रमुख रहे हैं.
Chief Minister अधिकारी ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से कहा था कि पिछली टीएमसी Government ने जिस-जिस क्षेत्र को संभाला, वहां उसे कथित तौर पर भारी अव्यवस्था और तबाही का सामना करना पड़ रहा है.
–
डीएससी