
Lucknow, 10 अप्रैल . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक और Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव के बीच भाषा को लेकर वार-पलटवार देखने को मिला है. सपा प्रमुख ने अवधी बोलने पर तंज कसा, तो उपChief Minister ने पलटवार करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव को भारतीय संस्कृति से और स्थानीय भाषाओं से दिक्कत है.
उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने Friday को Samajwadi Party के प्रमुख पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अखिलेश यादव के पेट में दर्द है. उन्हें भारतीय संस्कृति से, अवध, भोजपुरी और अन्य स्थानीय भाषाओं से दिक्कत है. वो तो विदेश में पढ़े हैं, उनको भारतीय भाषाओं, उत्तर प्रदेश की भाषाओं से क्या मतलब है.”
दोनों नेताओं के बीच घमासान उस समय शुरू हुआ, जब अखिलेश यादव ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ब्रजेश पाठक का एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में ब्रजेश पाठक पत्रकारों के सवालों का जवाब अवधी भाषा में दे रहे थे. अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा, “भाषा बोलो या बोली, छुपती नहीं चोरी.”
इससे पहले, ब्रजेश पाठक ने कहा, “सपा और कांग्रेस के लोग नहीं चाहते हैं कि हमारी बहनें संसद में बैठें. वे हमेशा माता-बहनों के लिए खाई खोदने में लगी रहती हैं, जबकि Prime Minister Narendra Modi बहनों के खातिर हमेशा काम करते रहे हैं. एक विशेष सत्र बुलाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन करके तत्काल लागू करने की व्यवस्था Prime Minister मोदी कर रहे हैं.”
इधर, Friday को उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के संकल्प पत्र पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में एकतरफा चुनाव जीत रही है. तृणमूल कांग्रेस की कलई खुल गई है. गुंडई, अराजकता और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है. बंगाल की आंतरिक सुरक्षा भी पूरी तरह से खराब हो चुकी है. बंगाल की आम जनता टीएमसी से ऊबकर भाजपा के साथ आ चुकी है. भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में Government बनाएगी.”
–
डीसीएच/