
ढाका, 9 अगस्त . बांग्लादेश में India के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को पूरा विश्वास है कि पीएम तारिक रहमान और India के Prime Minister मिलकर दोनों देशों के विभिन्न मसलों का हल सुगमता से निकाल लेंगे. त्रिवेदी ने इसकी वजह भी बताई. उन्होंने कहा दोनों ही पीएम जनता के प्रिय हैं. उम्मीद जताई कि बांग्लादेश के Prime Minister तारिक रहमान की India यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
ढाका में पत्रकारों से बातचीत में India के उच्चायुक्त ने ये बातें कही. उन्होंने कहा, “मैंने पीएम तारिख रहमान को कई बार भाषण देते सुना है. हमारे Prime Minister मोदी की तरह ही वो भी जनता के पीएम है. जब दो नेता मिलते हैं तो बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो जाता है. इसको लेकर नकारात्मकता नहीं, सकारात्मकता का होना जरूरी है.”
दैनिक द ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, त्रिवेदी ने ये बातें Sunday को इंडियन वीजा एप्लिकेशन सेंटर (आईवीएसी) के चिल्ड्रेन प्लेइंग एरिया के उद्घाटन समारोह के दौरान कही. उनक
यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब India और बांग्लादेश दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. भारत-बांग्लादेश के बीच लंबित मुद्दों, खासकर तीस्ता जल बंटवारा और गंगा जल संधि के नवीनीकरण चर्चा में हैं.
India ने बांग्लादेश के Prime Minister तारिक रहमान को 12-13 सितंबर को New Delhi में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया था. उन्हें यह निमंत्रण ‘बिम्सटेक’ (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) के मौजूदा अध्यक्ष के रूप में दिया गया है.
‘बिम्सटेक’ बंगाल की खाड़ी के आसपास और उससे जुड़े क्षेत्रों के सात सदस्य देशों का एक समूह है.
विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, यह दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्व एशिया को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है. इसके पांच सदस्य दक्षिण एशिया के बांग्लादेश, भूटान, भारत, नेपाल और श्रीलंका से हैं. वहीं, दो सदस्य दक्षिण-पूर्व एशिया के म्यांमार और थाईलैंड से हैं.
New Delhi में आयोजित विदेश मंत्रालय की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि फरवरी 2026 में Prime Minister का पद संभालने के बाद ही तारिक रहमान को India आने का औपचारिक निमंत्रण भेज दिया गया था.
जायसवाल ने कहा, “बांग्लादेश के Prime Minister को फरवरी 2026 में पद संभालने के बाद India आने का औपचारिक निमंत्रण दिया गया था. जहां तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का सवाल है, India ने उन्हें बिम्सटेक के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में शामिल होने के लिए अलग से आमंत्रित किया है. यह सम्मेलन New Delhi में आयोजित होगा. यह निमंत्रण ब्रिक्स की आउटरीच बैठकों की सामान्य परंपरा के तहत दिया गया है. इसी तरह अन्य क्षेत्रीय संगठनों के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया गया है.”
–
केआर/