
Mumbai , 1 दिसंबर . Mumbai स्थित सांताक्रूज के एक स्कूल को बम उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी स्कूल को ईमेल से भेजी गई है.
वहीं, बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद, स्कूल प्रशासन ने तुरंत अधिकारियों से संपर्क किया. स्कूल प्रशासन ने Mumbai Police और बम निरोधक दस्ते को सूचित किया. गहन तलाशी के बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पुष्टि की कि अभी तक कोई विस्फोटक उपकरण बरामद नहीं हुआ है.
अधिकारियों द्वारा इलाके के आसपास के सभी परिसरों की गहन जांच की जा रही है. Mumbai Police का कहना है कि यह एक झूठी कॉल है, लेकिन चिंता करने की कोई बात नहीं है. Police अब धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगा रही है.
इससे पहले नवंबर में देश की राजधानी दिल्ली के दो स्कूलों और तीन अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिसके बाद स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया था.
जानकारी के अनुसार, द्वारका स्थित एक सीआरपीएफ स्कूल और प्रशांत विहार स्थित एक अन्य स्कूल (जिसके पास पिछले साल एक विस्फोट हुआ था) को धमकी भरे ईमेल मिले थे. इसके अलावा, साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और रोहिणी कोर्ट को भी धमकियां मिली थीं.
बम की सूचना मिलने के बाद Police अधिकारी, अग्निशमन विभाग की टीमें और बम निरोधक दस्तों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रों और अधिकारियों को बाहर निकाला.
–
एमएस/डीकेपी