
Mumbai ,1 दिसंबर . एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान ने Prime Minister Narendra Modi के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने विपक्ष की लगातार हार पर टिप्स देने की बात कही है. वारिस पठान ने कहा कि विपक्ष की गलतियों की वजह से भाजपा जीत रही है. विपक्ष के पास कोई नीति नहीं है.
वारिस पठान ने से बातचीत में कहा कि विपक्ष अपने घमंड और जिद में बैठा है. वे खुद को नहीं देखते और अपनी नाकामियों को मानने से इनकार करते हैं. वे अपनी हार के लिए दूसरों को दोष देते हैं, खासकर हमें. बिहार में, जब हमने सुझाव दिया कि अलायंस को चुनाव के लिए मिलकर काम करना चाहिए ताकि विपक्ष में फूट न फैले, तो वे इस मामले को तेजस्वी के घर तक ले गए. हमारे बिहार अध्यक्ष वहां तक गए और चेतावनी दी कि तेजस्वी को लालू के जमाने की गलतियों का हिसाब देना होगा.
नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नई First Information Report दर्ज होने पर वारिस पठान ने कहा कि हमने सुना है कि नेशनल हेराल्ड केस कई सालों से चल रहा है और अभी जांच एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं. जो भी सच है, वह सामने आएगा.
वारिस पठान ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के जिहाद वाले बयान पर कहा, “मैंने हमेशा मुस्लिम समुदाय के उलेमाओं का सम्मान किया है और आगे भी करता रहूंगा. हमने इनके चरणों में बैठकर इस्लाम सीखा है.” स्कॉलर हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि उनके खिलाफ कोई कमेंट करना सही है. मेरा मानना है कि भाजपा का एजेंडा लोगों को पोलराइज करना, बांटने वाली राजनीति करना और मुसलमानों के खिलाफ नफरत भड़काना है. वे ‘जिहाद’ का असली मतलब भी नहीं समझते. भाजपा के मंत्रियों ने खुद संसद में कहा है कि ‘लव जिहाद’ जैसा कोई कॉन्सेप्ट नहीं है और ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है.
वारिस पठान ने सवाल किया कि भाजपा Government में मुस्लिम मंत्री ने गैर-मुस्लिम में शादी नहीं की है. क्या यह लव जिहाद है. Government लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के मुद्दे को उठाती है.
Mumbai में बढ़ते एयर पॉल्यूशन पर वारिस पठान कहते हैं, Mumbai में लोगों को फेफड़ों में गहरी तकलीफ हो रही है. इस एयर पॉल्यूशन को ठीक से कंट्रोल करना और कम करना Government की जिम्मेदारी है. अगर इसे कंट्रोल नहीं किया गया, तो Government का मकसद क्या है? पॉल्यूशन बढ़ रहा है. इसे तुरंत रोकना चाहिए, क्योंकि यह पब्लिक सेफ्टी और पब्लिक हेल्थ का मामला है.
–
एएसएच/वीसी