कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट में बम धमकी से मचा हड़कंप, मुंबई में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Mumbai , 2 दिसंबर . कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम धमकी मिलने के बाद Mumbai में उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. एक धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और विमान को Mumbai एयरपोर्ट पर उतारकर खाली कराया गया.

Mumbai एटीसी को सूचित किया गया कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है. इसमें कहा गया कि इंडिगो फ्लाइट 6ई-1234 (केडब्ल्यूआई–एचवाईडी) में बम होने की आशंका है.

विमान में 228 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे. ऐहतियात के तौर पर विमान को तुरंत Mumbai की ओर मोड़ दिया गया.

लैंडिंग के बाद सीआईएसएफ और बम स्क्वाड ने विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर सभी यात्रियों को उतारा और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. अभी धमकी की जांच चल रही है.

इससे पहले 1 नवंबर को भी इंडिगो की जेद्दाह-हैदराबाद फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. उस दौरान भी विमान को Mumbai में ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी.

धमकी वाले ईमेल में दावा किया गया था कि विमान में आईएसआई और एलटीटीई के ऑपरेटिव्स हैं और वे मद्रास एयरपोर्ट पर विस्फोट को अंजाम दे सकते हैं. यह मेल एक व्यक्ति पपिता रंजन की आईडी से भेजा गया था, लेकिन विमान की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

27 नवंबर को दिल्ली से Ahmedabad जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-2939 की कार्गो होल्ड में अचानक धुआं देखने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर रात 10:20 बजे उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित थे.

इसके अलावा 10 नवंबर को स्पाइसजेट के एक विमान के इंजन में खराबी की सूचना मिलने पर उसे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. लगातार धमकी भरे ईमेल और तकनीकी खराबियों के कारण हाल के दिनों में India में इमरजेंसी लैंडिंग के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

वीकेयू/वीसी

Leave a Comment