माइकल जैक्सन को बॉलीवुड का सलाम, 1996 के भारत दौरे की यादें हुईं ताजा

Mumbai , 25 अप्रैल . मनोरंजन की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो समय की सीमाओं को पार कर अमर हो जाते हैं. ऐसा ही एक नाम माइकल जैक्सन का है. हाल ही में Mumbai में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां 1966 के उस ऐतिहासिक पल को फिर से जीवंत किया गया, जब माइकल जैक्सन पहली बार India आए थे.

कार्यक्रम के बाद माइकल फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग भी दिखाई गई. इसके बाद Bollywood की तमाम हस्तियों ने समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में माइकल जैक्सन के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया और उनके साथ जुड़ी अपनी व्यक्तिगत यादें साझा कीं.

Actor नील नितिन मुकेश के लिए यह पल बेहद खास था. उन्होंने बताया कि जब 1996 में ‘हिस्ट्री वर्ल्ड टूर’ के लिए माइकल जैक्सन Mumbai आए थे, तब वह उन खुशकिस्मत बच्चों में से थे.

नील ने कहा, “मुझे वह वक्त आज भी अच्छे से याद है. मेरे पिता मुझे, मेरी बहन, और करीबी 20 दोस्तों को वहां लेकर गए थे. आज इतने सालों बाद यहां अपनी बेटी के साथ आना मेरे लिए ‘जीवन के चक्र’ जैसा महसूस हो रहा है. तब मैं बच्चा था, आज मैं खुद एक पिता के रूप में उनकी विरासत को अपनी अगली पीढ़ी को दिखा रहा हूं.”

नील ने आगे कहा कि एक ढाई घंटे की फिल्म माइकल जैक्सन जैसे महान व्यक्तित्व के साथ पूरा न्याय नहीं कर सकती. उन्होंने कहा, “माइकल की कहानी इतनी बड़ी है कि उस पर कई और फिल्में बननी चाहिए.”

गायिका असीस कौर ने फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि माइकल संगीत जगत का एक ऐसा ध्रुव तारा है, जिसकी चमक तक पहुंचना किसी भी कलाकार का सपना है. उन्होंने कहा, “माइकल जैक्सन सिर्फ एक गायक नहीं थे, बल्कि वह एक लीजेंड थे. आज के समय में उस स्तर का स्टारडम हासिल करना लगभग नामुमकिन है. यदि India में कोई माइकल जैक्सन के डांस स्टाइल के करीब पहुंच सकता है तो वह ऋतिक रोशन ही हैं.”

Actress सौंदर्या शर्मा ने विजक्राफ्ट की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने 1996 में माइकल जैक्सन को India लाकर कला के क्षेत्र में एक नया पैमाना स्थापित किया था. सौंदर्या ने माइकल के सबसे प्रसिद्ध डांस स्टेप ‘मून वॉक’ का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने डांस को एक ऐसी कला बना दिया, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया था.

उन्होंने भारतीय डांसर्स के बारे में बात करते हुए कटरीना कैफ और माधुरी दीक्षित के योगदान को भी याद किया. सौंदर्या के अनुसार, माइकल जैक्सन जैसा दूसरा कोई कभी नहीं हो सकता.

एनएस/डीकेपी

Leave a Comment