मथुरा में पंजाब से आए पर्यटकों से भरी नाव यमुना नदी में डूबी, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

New Delhi/मथुरा, 10 अप्रैल . मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में पीपा के पुल के पास पर्यटकों से भरी नाव पलट गई है, जिससे हड़कंप मच गया. इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि करीब एक दर्जन लोगों के लापता होने की सूचना है. इस बीच Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) ने इस दुर्घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

पीएमओ ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना से गहरा दुख हुआ. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है.

मथुरा के जिलाधिकारी सीपी सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के लुधियाना से आए श्रद्धालुओं को ले जा रही एक नाव यमुना नदी में पलट गई, जिससे एक दुखद हादसा हो गया. अब तक छह शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बचाव अभियान जारी है.

उन्होंने कहा, “Friday दोपहर करीब 2:45 बजे यमुना नदी में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ. लुधियाना से करीब 30 लोग आए थे और नदी में दो नावों पर नौका विहार कर रहे थे. यह घटना केसी घाट के पास हुई, जहां एक नाव डूब गई. अब तक छह शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि करीब 16-17 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है. शोकसंतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं. प्रभु श्रीराम जी दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. ॐ शांति.

वहीं, Samajwadi Party मीडिया सेल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा Government की लापरवाही और भ्रष्टाचार के परिणाम स्वरूप मथुरा के वृंदावन में यमुना नदी में नाव डूबने से कई लोगों की मौत और कई के लापता होने की सूचना स्तब्धकारी है, दुखद है. मृतकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि, परिजनों के प्रति संवेदनाएं, सभी को समुचित मुआवजा दे Government.

उन्होंने कहा कि पूरे वृंदावन मथुरा समेत उत्तर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का भाजपा ने व्यवसायीकरण कर दिया है, लूटखसोट कर रही है, जिसके कारण अक्सर इन धार्मिक स्थलों पर अव्यवस्था, कुप्रबंधन एवं भ्रष्टाचार के कारण दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं और उनमें लोगों की जान जा रही है, जिसकी जिम्मेदार यह भ्रष्ट भाजपा Government है.

डीकेपी/

Leave a Comment