बीएमसी चुनाव: एनसीपी ने 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की, मुंबई में लगातार दूसरे दिन हुई बैठक

Mumbai , 27 दिसंबर . बृहन्Mumbai महानगर पालिका (बीएमसी) चुनावों में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति न बनने की स्थिति में एनसीपी ने Mumbai में अलग बैठक बुलाई है और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की गई है.

एनसीपी की Maharashtra इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने Saturday को कहा कि पिछले तीन दिनों से सबके साथ बैठकें चल रही हैं और इस बारे में सारी जानकारी अजित पवार को बता दी गई है. उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर की शाम तक स्थिति बिल्कुल स्पष्ट हो जाएगी और उस दिन दोपहर 3 बजे सीटों को लेकर घोषणा की जाएगी.

सुनील तटकरे ने यह भी कहा कि एनडीए में शामिल होने का नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का फैसला फायदेमंद रहा है. राज्य के लोगों ने इस फैसले का समर्थन किया है और यह बदला नहीं जाएगा.

वहीं, एनसीपी विधायक सना मलिक ने से बातचीत में कहा कि महायुति में हमारे प्रस्तावों पर बात आगे नहीं बढ़ी. इस स्थिति में हमने अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी की है. उम्मीदवारों के नामों को लेकर भी चर्चा हुई है और कार्यकर्ताओं को हर स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है.

सना मलिक ने बताया कि बैठक में 62-65 सीटों पर लड़ने के लिए पार्टी की बैठक में चर्चा हुई है. पुराने साथी भी साथ लड़ने के लिए आ रहे हैं. कार्यकर्ताओं में भी जोश है. इस सबको देखते हुए पार्टी तकरीबन 100 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. एनसीपी पूरी ताकत के साथ बीएमसी चुनाव में उतरेगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि महायुति के साथ मिलकर लड़ने के बारे में पार्टी नेतृत्व फैसला लेगा.

पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी ने बैठक के बारे में बताया कि सुनील तटकरे के नेतृत्व में बैठक हुई थी, जिसमें संभावित जीत वाली सीटों को लेकर चर्चा की गई. उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर पार्टी नेतृत्व की तरफ से फैसला होना है, लेकिन Mumbai में पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश है और हम अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे हैं.

जीशान सिद्दीकी ने कहा कि Mumbai की जनता हमारे साथ है और बीएमसी चुनाव में एनसीपी अपना झंडा जरूर लहराएगी.

डीसीएच/

Leave a Comment