मुंबई: ऑटो में मिला खून से लथपथ शव, पेंटर की हत्या से सनसनी

Mumbai , 17 अप्रैल . Mumbai के चेंबूर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा के अंदर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान 50 वर्षीय संजय सुर्वे के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Police के अनुसार, मृतक के बेटे गणेश सुर्वे की शिकायत के आधार पर आरसीएफ Police स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. गणेश अपने परिवार के साथ चेंबूर में रहता है और एक सैलून में काम करता है.

शिकायत में बताया गया है कि संजय सुर्वे अक्सर काम के सिलसिले में पुणे जाते थे और बीच-बीच में घर लौटते रहते थे. घटना वाले दिन भी वह यह कहकर घर से निकले थे कि वे काम के लिए पुणे जा रहे हैं और उनके पास करीब 1000 रुपए थे. उसी रात जब गणेश काम से घर लौटा तो उसकी मां ड्यूटी पर थी. रात करीब 11:30 बजे उसने फोन पर बताया कि संजय पहले ही पुणे के लिए निकल चुके हैं.

अगली सुबह करीब 8:30 बजे संजय का दोस्त रईस शेख कुछ लोगों के साथ घर पहुंचा और परिवार को जानकारी दी कि संजय एक ऑटोरिक्शा में बेहोश अवस्था में पड़ा है और उसकी शर्ट खून से सनी हुई है. मौके पर पहुंचने पर गणेश ने देखा कि उसके पिता के पेट पर धारदार हथियार से किए गए दो गहरे घाव थे और काफी खून बह चुका था.

सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और संजय को एम्बुलेंस के जरिए राजावाड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की है.

Police ने आसपास के क्षेत्रों के cctv फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और मृतक के संपर्कों की भी जांच की जा रही है. हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए Police सभी संभावित पहलुओं जैसे व्यक्तिगत दुश्मनी, लूटपाट या किसी पुराने विवाद को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है.

एएसएच/डीकेपी

Leave a Comment