बीएलए का दावा, ’10 दिन में मारे 42 पाकिस्तानी सैनिक’

क्वेटा, 27 अप्रैल . बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच बलूचिस्तान के विभिन्न जिलों में Pakistanी सेना के खिलाफ हुए अलग-अलग हमलों की जिम्मेदारी ली है. दावा है कि इस दौरान सेना के 42 कर्मी मारे गए, कई घायल हुए और एक सैनिक पकड़ा भी गया. यह जानकारी Monday को स्थानीय मीडिया ने दी.

बीएलए के प्रवक्ता, जीयंद बलूच, ने एक बयान जारी किया. इसके मुताबिक, ग्रुप के लड़ाकों ने Pakistanी सिक्योरिटी फोर्स को निशाना बनाकर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से डायरेक्ट अटैक किया, घात लगाकर भी हमले किए, छापे मारे, और ड्रोन हमले भी किए. इस दौरान हथियार जब्त किए तो कुछ इलाकों में Pakistanी फोर्स की कई पोस्ट और स्थलों पर कुछ समय के लिए कब्जा तक जमा लिया.

बलूचिस्तान में हमलों की टाइमलाइन का जिक्र करते हुए आगे बताया कि Pakistanी फोर्स पर तब हमला किया गया जब वे कलात में एक एक्सप्लोसिव डिवाइस को डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि दलबंदिन में Police स्टेशनों और रेस्ट हाउस पर कुछ समय के लिए कब्जा कर लिया गया, और कुछ सामानों और गाड़ियों में आग लगा दी गई.

24 अप्रैल को, बीएलए ने दावा किया कि उसने प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पास एक पेट्रोलियम और गैस कंपनी से जुड़ी एक साइट पर कब्जा कर लिया है, जिससे मशीनरी और गाड़ियां नष्ट हो गईं. ग्रुप ने कहा कि सुराब में, Pakistanी फोर्स पर आईईडी हमले के बाद घात लगाकर हमला किया गया, जिससे काफी नुकसान हुआ. बयान में आगे कहा गया कि ग्रुप ने 19 अप्रैल को Pakistanी सेना के काफिले और चेकपॉइंट्स पर कई हमले किए, जिससे कई जवान मारे गए और घायल भी हुए.

इसके पहले, 18 अप्रैल को हरनाई के शाहराग इलाके में हुई झड़प का भी खुलासा किया गया. सशस्त्र समूह के अनुसार यहां एक Pakistanी सैनिक को जिंदा पकड़ा गया. बीएलए की मानें तो उन्होंने झाल मगसी में एक लेवी पोस्ट पर कब्जा कर कई हथियार भी जब्त किए.

ग्रुप ने बताया कि 15 अप्रैल को, उसके लड़ाकों ने सोहंदा इलाके में आगे बढ़ रही Pakistanी सेना को रिमोट-कंट्रोल्ड आईईडी से निशाना बनाया, घात लगाकर हमला किया, जिसमें Pakistanी सेना के कई जवान मारे गए.

दूसरी ओर, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने बलूचिस्तान के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई हमले करने का भी दावा किया, जिसमें सेना के एक काफिले पर आईईडी हमला, एक Police स्टेशन पर हमला और एक मिलिट्री हेडक्वार्टर पर हमला शामिल है. इसमें दो जवान मारे गए और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

मीडिया को जारी एक बयान में, बीएलएफ प्रवक्ता मेजर ग्वाहरम बलूच ने कहा कि लड़ाकों ने 25 अप्रैल को खुजदार के जवाह इलाके में एक Pakistanी मिलिट्री काफिले पर हमला किया. उस दौरान पूरा दल बल दो कैंपों के बीच से गुजर रहा था. गाड़ी के गुजरते वक्त ही आईईडी ब्लास्ट किया गया.

24 अप्रैल की एक और वारदात का जिक्र किया गया. समूह ने बताया कि उसके लड़ाके नोशकी मॉल इलाके में एक Police स्टेशन में घुसे और कुछ देर के लिए पूरी इमारत पर कब्जा कर लिया. इस दौरान कम्युनिकेशन इक्विपमेंट को नुकसान भी पहुंचाया गया. ग्रुप ने दावा किया कि चेतावनी के बावजूद एक Police अधिकारी ने विरोध किया तो संघर्ष में वो घायल हो गया था.

केआर/

Leave a Comment