
हुबली, 25 जून . कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने कहा कि हमारी पार्टी की ओर से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है. इसके लिए हमने सभी जनपदों और तालुकाओं में अपने लोगों की नियुक्ति कर रहे हैं, जो आम लोगों के बीच में जाकर उन्हें मतदाता सूची के बारे में जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने Thursday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमारा मुख्य मकसद यही है कि किसी हम आम लोगों को एसआईआर के बारे में बताए, ताकि किसी को भी मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाए. लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सभी को हाता है. हम नहीं चाहते हैं कि एसआईआर की आड़ में किसी को उसके मताधिकार से वंचित किया जाए.
कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद के मुताबिक, भाजपा गरीब लोगों से मताधिका का हक छीनना चाहती है, ताकि लोकतंत्र में उन्हें मतदान का अधिकार नहीं हो, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. अब हम लोगों को इसे लेकर जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए हमें 30 जून से लेकर 29 जुलाई तक के बीच में एक फॉर्म भरना होगा. इस फॉर्म से हम खुद की Political स्थिति के बारे में पता लगा पाएंगे.
उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु, बंगाल और बिहार जैसे सूबों में मतदाता सूची के साथ कोई फेदबदल जरूर की गई है. ऐसा करके मतदाताओं को प्रभावित करके चुनाव जीतने की कोशिश की गई है. ऐसी स्थिति में हमें जागरूक होने की जरूरत होगी, ताकि किसी के भी Political हितों पर किसी भी प्रकार का कुठाराघात नहीं हो.
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अगर सबसे भ्रष्ट पार्टी अगर कोई है, तो वो भाजपा है. जनार्दन रेड्डी ने हाल ही में अपनी पार्टी का विलय भाजपा में कराया है. हमें लगातार इन तमाम स्थितियों का विरोध करते रहेंगे.
इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर में दानपात्र में हुए कथित घोटाले को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उनके मुताबिक, राम मंदिर को लेकर जिस तरह के आरोप लगे हैं, उसे देखते हुए मैं यह कहना चाहूंगा कि जिन लोगों ने हिंदुत्व का एकाधिकार अपने हाथ में ले लिया है. ऐसे लोगों ने अयोध्या के कोषाध्यक्ष को लूटने का काम किया. केंद्र Government को इसका जवाब देना चाहिए कि आखिर इन पैसों किसने लूटने का काम किया है?
–
एसएचके/वीसी