बिहार के सभी जिलों में चलेगा भाजपा का प्रशिक्षण अभियान, हर कार्यकर्ता बनेगा विचारधारा का दूत: सम्राट चौधरी

Patna, 23 अप्रैल . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Thursday को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. कार्यकर्ताओं का सतत प्रशिक्षण ही संगठन को मजबूती प्रदान करता है और उन्हें विचारधारा के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध बनाता है.

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशिक्षण महाभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में Thursday को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत प्रदेश प्रशिक्षण योजना को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

इस अवसर पर Chief Minister सम्राट चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया. Chief Minister ने कहा कि इस प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भाजपा संगठन के सभी 52 जिलों में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे हर स्तर के कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त किया जा सके.

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे केंद्र एवं राज्य Government की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाएं, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके.

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल एक Political कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त वाहक है. प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जनसेवा की भावना का विकास होता है, जो संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाता है.

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ Government की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें. बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा प्रशिक्षण की विस्तृत योजना पर भी चर्चा की गई. वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और प्रशिक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए.

एमएनपी/एएमटी

Leave a Comment