खड़गे के ‘विवादित’ बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार: ‘उनकी बुद्धि कमजोर हो गई, दिमाग की जांच करवानी चाहिए’

Mumbai , 21 अप्रैल . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi पर दिए गए विवादित बयान को लेकर भाजपा ने Tuesday को Mumbai में तीखा हमला बोला. महिला सम्मेलन यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने खड़गे के बयान को ‘बचकाना’, ‘शर्मनाक’ और ‘तालीबानी मानसिकता’ बताया.

भाजपा Mumbai अध्यक्ष अमित सातम ने कहा, “जिन लोगों ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करके देश की मातृशक्ति का अपमान किया और अपनी तालिबानी मानसिकता का प्रदर्शन किया, उन्हें Prime Minister Narendra Modi के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है.”

महिला सम्मेलन यात्रा में शामिल Union Minister आशीष शेलार ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करके ‘पाप’ किया. उन्होंने बताया कि कानून पारित न होने पर कांग्रेस ने जश्न मनाया था, लेकिन अब पूरा समाज इसके खिलाफ एकजुट हो गया है और यह आंदोलन पूरे देश में जोर पकड़ चुका है.

Maharashtra Government के मंत्री गिरीश महाजन ने खड़गे के बयान को ‘बचकाना’ करार देते हुए कहा, “खड़गे कुछ कह रहे हैं, राहुल गांधी कुछ कह रहे हैं, प्रियंका गांधी कुछ कह रही हैं. मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा. हमारी Government ने महिलाओं को न्याय दिलाने का काम किया है, लेकिन वे इसका विरोध कर रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “खड़गे अनुभवी राजनेता हैं, लेकिन उम्र के साथ उनकी बुद्धि भी कमजोर होती जा रही है. यह बहुत शर्मनाक है. मुझे लगता है कि उन्हें अपने दिमाग की जांच करवानी चाहिए.”

मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि लोगों में भारी आक्रोश है. उन्होंने बताया कि जब 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का बिल आने वाला था तो लोगों ने इसे महिलाओं के लिए बड़ी राहत माना था, लेकिन कांग्रेस ने इसे रोकने का पाप किया. उन्होंने Prime Minister मोदी पर ‘विवादित’ शब्दों के इस्तेमाल की निंदा करते हुए कहा, “पिछले तीन कार्यकालों से देश शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा है. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल पूरी तरह गलत है.”

भाजपा नेता अतुल सावे भी महिला सम्मेलन यात्रा में शामिल हुए और खड़गे के बयान की आलोचना की.

भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करके न केवल महिलाओं का, बल्कि पूरे देश का अपमान किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवारवाद और नकारात्मक राजनीति से आगे कुछ नहीं देख पा रही है.

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment