
Bhopal , 7 अप्रैल . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के Madhya Pradesh अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया, यही विचारधारा हमें अडिग बनाती है. भाजपा के लिए लक्ष्य सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाना है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने Tuesday को रायसेन एवं विदिशा जिले में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग, जिला पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बैठक एवं छोटी टोली बैठक को संबोधित किया.
हेमंत खंडेलवाल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा केवल Political दल ही नहीं एक ऐसी विचारधारा और मिशन है, जो देश के हर नागरिक की प्रगति और समृद्धि के लिए काम करता है. भाजपा का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, हर समाज वर्ग के उत्थान के लिए काम करना है, ताकि हम एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बना सकें. हमारी विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति के कारण ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी Political पार्टी बन चुकी है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है. यही हमारी ताकत है, और यही हमें एक सशक्त राष्ट्र बनाने में मदद करेगा. भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी का चेहरा होते हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी की स्थायी, स्पष्ट और सशक्त विचारधारा ही वह ताकत है जो हमें अन्य Political दलों से अलग करती है. यह विचारधारा हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान में सच्चे ढंग से काम करने की प्रेरणा देती है. यही विचारधारा हमें अडिग बनाती है, चाहे चुनाव परिणाम कुछ भी हों.
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से न केवल व्यक्तिगत क्षमताओं का विकास होता है, बल्कि यह संगठन को भी एकजुट करता है. जब हम एक साथ मिलकर अपने विचारों और सिद्धांतों पर प्रशिक्षण लेते हैं, तो हम अपनी कार्यप्रणाली में और दक्षता हासिल करते है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वर्ष 1952 में जनसंघ के गठन से लेकर आज तक हमारी पार्टी की विचारधारा में कभी कोई परिवर्तन नहीं आया है. अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, जम्मू-कश्मीर से धारा-370 के वादे को भाजपा ने पूरा किया है. प्रशिक्षण वर्ग हमारी पार्टी की कार्य पद्धति का हिस्सा है. हमारी कार्य पद्धति में तकनीकों का उपयोग बढ़ गया है, लेकिन विचारधारा से कोई समझौता नहीं किया है.
–
एसएनपी/एएसएच