बंगाल में सीएम ममता बनर्जी को जीतने से भाजपा नहीं रोक पाएगी: अखिलेश यादव

Lucknow, 7 अप्रैल . पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया कि सीएम ममता बनर्जी चुनाव जीतेंगी. भाजपा ममता बनर्जी को जीतने से नहीं रोक पाएगी.

Lucknow में अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम ममता बनर्जी जरूर चुनाव जीतेंगी. बंगाल की जनता उनकी मदद करेगी. भाजपा चाहे धोखा दे, चाहे साजिश रचे, चाहे कुछ भी कर ले, इन सबके बावजूद बंगाल की जनता भारतीय जनता पार्टी को हरा देगी.

सपा प्रमुख ने दावा किया कि जब तक चुनाव परिणाम नहीं आ जाते हैं, तब तक भाजपा ने महंगाई पर लगाम लगाई है. चुनाव परिणाम के बाद महंगाई बढ़ जाएगी.

उन्होंने कहा कि अभी गैस सिलेंडर की समस्या बनी हुई है और अगर मिल भी रही है तो कम होती है. किसान बर्बाद हो रहा है, युवाओं के लिए रोजगार नहीं है.

सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि आयोग का काम वोट बनाना होता है, न कि वोट काटना.

महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने कहा कि वे पुराने आंकड़ों के आधार पर महिलाओं को आरक्षण देने जा रहे हैं. प्रस्ताव एक-तिहाई आरक्षण का है, लेकिन इस एक-तिहाई की गणना 2011 की जनगणना के आधार पर की जा रही है. क्या 2011 में भी आबादी उतनी ही थी? तब से तो आबादी बढ़ गई है. आरक्षण आज की जमीनी हकीकत को दर्शाना चाहिए, न कि 2011 के आंकड़ों को. ऐसा लगता है कि भाजपा ने उन पुराने आंकड़ों का इस्तेमाल करके पहले ही यह तय कर लिया है कि किन इलाकों को महिलाओं के लिए आरक्षित करना है, लेकिन इतनी जल्दबाजी क्यों? 2026 की जनगणना का इंतजार करने के बजाय इसे 2011 की जनगणना पर ही क्यों आधारित किया जा रहा है?

उन्होंने भाजपा-सपा के पोस्टर वार पर कहा कि एसीआरपी का डेटा निकालिए, जो हत्याएं हुई हैं, उनकी जानकारी लीजिए और लोगों को बताइए, लोग खुद ही समझ जाएंगे. यूपी में हम देख रहे थे कि लोगों को Governmentी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है. Governmentी अस्पतालों की हालत खराब है, यह हम जानते हैं, लेकिन अब हम सुन रहे हैं कि Governmentी अस्पतालों में किडनी निकाली जा रही है.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment