
गुवाहाटी, 4 मई . असम विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले गुवाहाटी में सियासी माहौल गर्म हो गया है. गुवाहाटी सेंट्रल सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी की जीत का भरोसा जताया है.
भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “भाजपा को पूरा विश्वास है कि राज्य में तीसरी बार Government बनने जा रही है और पार्टी के सभी उम्मीदवार अच्छे अंतर से जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन भाजपा के साथ है, जो इस जीत का आधार बनेगा.”
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही भाजपा पर जनता को भरोसा था कि भाजपा लगातार तीसरी बार Government बनाएगी. उनके अनुसार, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिले फीडबैक के आधार पर यह साफ है कि भाजपा को एग्जिट पोल के अनुमान से भी अधिक सीटें मिल सकती हैं.
विजय गुप्ता ने कहा कि जनता को पता है कि भाजपा के राज में प्रदेश का विकास हो सकता है, असम में जनता बहुत खुश है, कोई भी समस्या होती है उसको जल्द से जल्द दूर करने के लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया गया है.
राज्यभर में Monday सुबह से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतों की गणना शुरू हो गई है. सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.
गुवाहाटी के मनीराम दीवान ट्रेड सेंटर में कामरूप (मेट्रो) जिले के अंतर्गत आने वाले पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना की जा रही है. यहां विभिन्न Political दलों के काउंटिंग एजेंटों के पहुंचने के बाद स्ट्रांग रूम खोले गए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतगणना शुरू की गई. पूरे परिसर को सुरक्षा घेरों में बांटा गया है और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है.
असम में मतगणना से पहले ही सभी केंद्रों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को अभूतपूर्व स्तर तक बढ़ाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्रीय सशस्त्र Police बल की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं, जबकि राज्य सशस्त्र Police की 93 कंपनियां विभिन्न जिलों में तैनात हैं. हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अप्रिय घटना को रोका जा सके.
–
एसएके/पीएम