
New Delhi, 22 मार्च . केरल विधानसभा चुनाव को लेकर सीपीआई (एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव का मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है. इसकी वजह भाजपा है, क्योंकि उनका जनाधार वहां बढ़ा है.
से बातचीत में हन्नान मोल्लाह ने कहा कि केरल में भाजपा के जीतने की कोई उम्मीद नहीं है. उन्हें कुछ सीटें मिलेंगी. वे मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश करेंगे. पहले, मुकाबला कांग्रेस और हमारे (वामपंथियों) बीच होता था. इस बार, भाजपा का वोट समर्थन थोड़ा बढ़ा है, लेकिन इतना नहीं बढ़ा है कि वे किसी को चुनौती दे सकें. सत्ता में आने की संभावना नहीं है. उन्हें बस कुछ सीटें मिलेंगी. वे मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश करेंगे.
शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद के ईद को लेकर दिए गए बयान पर सीपीआई (एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा कि मिडिल ईस्ट युद्ध में हज़ारों लोग मर रहे हैं, हज़ारों लोगों के घर टूट रहे हैं, कोई सुरक्षा नहीं है, कोई शांति से बैठ नहीं सकता, अमन, चैन से कोई घूम नहीं सकता है, बमबारी हो रही है, खून हो रहा है. ऐसी स्थिति में, ईद खुशी का उत्सव होता है.
उन्होंने कहा कि रमजान में एक महीने तक रोज़ा रखने के बाद उस दिन दुनिया भर के मुसलमान ईद की खुशी मनाते हैं. सभी लोग इकठ्ठा होते हैं, दोस्तों के साथ मिलते हैं. यहां तक कि गैर-मुसलमान भी ईद की खुशी मनाने के लिए एक साथ आते हैं. यह एक खुशी का उत्सव है. लेकिन जब इतना जुल्म हो रहा है, कब बम गिर जाए, कब कोई मर जाए, जब ये नहीं पता है, 40 से ज़्यादा शीर्ष नेताओं को मार दिया गया, तो ऐसी परिस्थिति तो गम की है. त्योहार का उत्सव तो गम के माहौल में नहीं मनाया जा सकता है. अमेरिका-इजरायल ने ईरान पर जबरन हमला किया.
सीपीआई (एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा कि ईरान के साथ हमारा संबंध वर्षों पुराना है, वो हमें सुविधा देता है. ईरान पर जब हमला हुआ तो India को स्टैंड लेना चाहिए था. लेकिन, हमारी Government ने दुख नहीं जताया. युद्ध के 10 दिन बाद जब गैस की समस्या India में हुई तो ईरान से बात की. ईरान ने भी India को गैस Government की नीतियों की वजह से नहीं India के लोगों के वजह से दी है. उन्होंने कहा कि एकतरफा दोस्ती नहीं हो सकती है. ईरान हमारा दोस्त है तो हमें भी उसके बुरे वक्त में साथ देना होगा.
ट्रंप के एक बयान को लेकर कहा कि उनका काम ही धमकी देना है, वह सुबह उठते हैं तो दिन की शुरुआत धमकी देकर करते हैं.
केंद्र Government द्वारा कमर्शियल एलपीजी के उपभोक्ताओं को 20 फीसदी अतिरिक्त आवंटन की मंजूरी देने पर सीपीआई (एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा कि यह थोड़ा जरूरी है, क्योंकि हमारे देश के कई शहरों में छोटे-छोटे रेस्टोरेंट बंद हो गए थे. अगर चूल्हा ही नहीं जलेगा, तो रेस्टोरेंट कैसे चलेगा. ऐसी स्थिति में, स्वाभाविक रूप से, Government को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
–
डीकेएम/एएस