
गुवाहाटी, 25 फरवरी . असम विधानसभा चुनाव को लेकर Political सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इस बीच असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी बेहद मजबूत स्थिति में है और आगामी चुनाव में बड़ी संख्या में नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा.
मीडिया से बातचीत में Chief Minister सरमा ने बताया कि भाजपा कम से कम 103 विधानसभा सीटों पर बेहद मजबूत स्थिति में है. राज्य में पार्टी का संगठनात्मक ढांचा और Government के कामकाज ने जनता के बीच भरोसा बढ़ाया है, जिससे पार्टी को व्यापक समर्थन मिल रहा है.
Chief Minister ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल पार्टी के पास 63 मौजूदा विधायक हैं, ऐसे में स्वाभाविक रूप से इस बार कई नए चेहरों को टिकट दिया जाएगा. लगभग 40 नए उम्मीदवार विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे. यह रणनीति संगठन में नई ऊर्जा और व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
गठबंधन की स्थिति पर बोलते हुए Chief Minister ने कहा कि सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में है. असम गण परिषद और अन्य क्षेत्रीय दलों के साथ, खासकर बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन में सीट साझा करने को लेकर चर्चा लगभग पूरी हो चुकी है.
उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर स्पष्ट रणनीति पर काम कर रहा है. Chief Minister के अनुसार, मार्च के मध्य तक सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.
सीएम सरमा ने यह भी दोहराया कि राज्य में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और बेहतर प्रशासन ने Government के प्रति जनता का भरोसा मजबूत किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन एक मजबूत संगठनात्मक संरचना और स्पष्ट रोडमैप के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा.
–
वीकेयू/एबीएम