
New Delhi, 2 जून . भाजपा नेता प्रवीण खंडेलवाल ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए टीएमसी में फूट का आरोप लगाया है.
से बातचीत में उन्होंने कहा, “अपनी करारी हार से ममता बनर्जी की बौखलाहट बढ़ गई है. वे हताश और निराश हैं. टीएमसी के लोगों की ओर से नाटक किया जा रहा है और ममता बनर्जी की ओर से प्रदर्शन का जो ड्रामा किया जाएगा उसका असर किसी पर पड़ने वाला नहीं है. उनकी अपनी पार्टी को संभालना चाहिए. उन्होंने पश्चिम बंगाल में जो कुशासन किया है, जनता आज उनसे जवाब मांग रही है.”
उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल अंतर्कलह से जूझ रहे हैं. विपक्ष का काम रचनात्मक राजनीति के बजाए केवल Prime Minister और भाजपा पर आरोप लगाने का काम रह गया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश आगे बढ़ रहा है, विपक्षी पार्टियों को ये बर्दाश्त नहीं है. इसीलिए इनकी पार्टी (विपक्ष) में बवाल मचा हुआ है.
टीएमसी से निकाले जाने के बाद विधायक की ओर से गंभीर आरोप को लेकर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि निष्कासित विधायक की ओर से जो कुछ कहा गया वह टीएमसी के चाल-चरित्र को उजागर करता है. जनता ने टीएमसी को माकूल जवाब दिया है. अब टीएमसी को समझना चाहिए कि विपक्ष में रहने पर रचनात्मक भूमिका का निर्वाह करे. ड्रामेबाजी करने से टीएमसी का और नुकसान होने वाला है.
नीट यूजी मामले पर दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह मामला गंभीर है और Government ने इसका संज्ञान लिया है. जो भी आवश्यक कदम हैं, Government उठा रही है. इस मामले को Political रंग में रंगने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जो मामला सामने आया, Government की ओर से उच्चतम स्तर पर संज्ञान में लिया गया. समय रहते सारी आवश्यक कार्रवाई की गई.
डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण को लेकर उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार के Chief Minister बनने पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन कर्नाटक में जिस तरह का व्यवहार कांग्रेस Government की ओर से किया जा रहा है, अब उस पर लगाम लगे और कर्नाटक की जनता को सुविधा का हक मिलना चाहिए.
सीएम योगी की ओर से गाय माता को लेकर दिए गए बयान पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि गाय का सनातन में बड़ा ऊंचा स्थान है. हम गौ को मां का दर्जा देते हैं. जिस तरह से मां हमारी देखभाल करती है, उसी प्रकार से गौ अपने दूध से रक्षा करती है. इसलिए गाय को माता का दर्जा मिलना चाहिए.
–
एसडी/एएस