अहमदाबाद पुलिस का ‘मिशन फिट खाकी’ सफल, 12 हफ्तों में पुलिसकर्मियों ने घटाया 17 किलो तक वजन

Ahmedabad, 2 जून . Policeकर्मियों की सेहत और फिटनेस को बेहतर बनाने के लिए शुरू किया गया Ahmedabad Police का ‘मिशन फिट खाकी’ सफल साबित हुआ है. Tuesday को इस कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें Police कमिश्नर जीएस मलिक ने बताया कि नतीजे अच्छे आए हैं.

Police कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा कि ‘मिशन फिट खाकी’ कार्यक्रम 12 हफ्ते तक चला, जिसका Tuesday को समापन हुआ है. उन्होंने कहा कि इसके अच्छे नतीजे आए हैं. उन्होंने कहा, “मोटापा सारी बीमारियों की जड़ है. कार्यक्रम की शुरुआत होने पर हमने सभी का वजन और ब्लड टेस्ट कराए थे. 12 हफ्ते के बाद आज फिर से सभी Policeकर्मियों का वजन और ब्लड टेस्ट कराया गया है. इन 12 हफ्तों में कई लोगों का वजन 17 किलोग्राम तक घटा है.”

उन्होंने बताया कि ऐसे कुल 10 लोग हैं, जिनका वजन पिछले 12 हफ्ते में 10 से 17 किलोग्राम कम हुआ है. इस प्रोग्राम का फायदा सभी को मिला है. कई लोगों का वजन 7 से 8 किलो कम हुआ है. कुछ लोगों को पहले ब्लड प्रेशर की समस्या था, इस फिटनेस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उनकी दवाइयां भी बंद हो चुकी हैं. कुछ लोग शुगर की दवाई लेते थे, जिन्हें अभी इसकी जरूरत नहीं रही है.

Police कमिश्नर ने बताया कि जिन लोगों को फायदा हुआ है, वे Police स्टेशन लेवल और जोन लेवल पर अन्य Policeकर्मियों को ट्रेनिंग देंगे, ताकि दूसरों का स्वास्थ्य भी अच्छा हो. जीएस मलिक ने कहा कि 12 हफ्ते के कार्यक्रम को दौरान Policeकर्मियों को काफी जानकारियां दी गईं. मैंने खुद उन्हें बताया कि क्या करना है और किस तरह करना है.

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए हमने Policeकर्मियों को दिमागी तौर पर भी मजबूत किया है कि किन चीजों को खाने से परहेज करना है. Police कमिश्नर ने बताया कि जिन लोगों को 12 हफ्ते के कार्यक्रम से फायदा हुआ है, उनके परिजन भी खुश हैं.

आम जनता से अपील करते हुए Police कमिश्नर ने कहा, “आप अपने दिमाग को मजबूत करें. कम से कम एक घंटा अपने शरीर को दें और लंबी वॉक करें. खान-पान का खास ध्यान रखें.”

डीसीएच/

Leave a Comment