
जम्मू, 6 अगस्त . भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने कांवड़ियों पर मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि यह मौलाना की घिनौनी मानसिकता है. उन्होंने Jharkhand में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर सीजेपी के शामिल न होने पर पार्टी की मंशा पर सवाल उठाया. साथ ही उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की ‘जेन-जी’ के साथ बातचीत की सराहना की.
उन्होंने कहा कि मोहन भागवत का यह प्रयास देश ही नहीं, दुनिया के भीतर युवाओं से संवाद का नया मापदंड तय करेगा.
विक्रम रंधावा ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि मौलाना रशीदी की घिनौनी मानसिकता है. इन लोगों को यही सब सिखाया और बताया जाता है. देश और दुनिया जानती है कि आतंकवादी की मानसिकता क्या होती है. मेरा मानना है कि ईमानदार मुसलमानों को रशीदी के बयान की निंदा करनी चाहिए. इस तरह के लोग इमाम कहलाने के हकदार नहीं हैं.
Jharkhand में पेपर लीक होने पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के शामिल नहीं होने पर रंधावा ने उनकी मंशा पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि सीजेपी के स्तर को हर कोई जानता है. मुझे लगता नहीं है कि उनका कोई वजूद है, जो राज्यों के अंदर युवाओं की आवाज को मजबूत के साथ उठा सकते हों. सीजेपी एजेंसी द्वारा प्रायोजित है, उनका काम देश की राजधानी में उपद्रव करना, और Government को कटघरे में खड़ा करें. ये लोग भूल जाते हैं कि यह Narendra Modi का India है. देश के भीतर अराजकता फैलाने का काम होगा, तो जरूर कार्रवाई होगी.
विक्रम रंधावा ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सराहना करते हुए कहा कि ‘जेन-जी’ के साथ बातचीत बहुत बेहतरीन प्रयास है. भागवत ने जेन-जी और जेन अल्फा को संबोधित करते हुए कहा कि संवाद एक रास्ता है. Mumbai में बड़े कार्यक्रम के जरिए हजारों की संख्या में छात्रों से जब वह रू-ब-रू होंगे, खुलकर बातें सामने आएंगी. जिस तरह से घर का बड़ा बुजुर्ग बच्चों से बात करके वातावरण में क्या बदलाव करने चाहिए, यह वही प्रयास है. मुझे लगता है कि देश ही नहीं दुनिया के भीतर युवाओं से संवाद का नया मापदंड तय होगा.
–
एएसएच/डीकेपी