
New Delhi, 17 अप्रैल . Lok Sabha में परिसीमन और महिला आरक्षण पर Friday को जारी बहस के दौरान नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा Government पर कई बड़े आरोप लगाए.
राहुल गांधी ने अपनी बहन और वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने वह कर दिखाया, जो वे खुद 20 साल में नहीं कर पाए. उन्होंने एक दिन पहले Thursday को Lok Sabha में प्रियंका गांधी वाड्रा के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने ‘चाणक्य’ का नाम लेकर टिप्पणी की थी. राहुल गांधी ने प्रियंका के संबोधन को ‘बेहद शानदार’ बताया.
Lok Sabha में चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने एक निजी किस्सा भी साझा किया. उन्होंने कहा कि बचपन में उनकी दादी और पूर्व Prime Minister इंदिरा गांधी ने उनसे कहा था कि असली ताकत छिपकर काम करती है और इंसान को सबसे ज्यादा डर खुद से ही होना चाहिए. उन्होंने इस बात को मौजूदा Political परिस्थितियों से जोड़ते हुए समझाने की कोशिश की.
उन्होंने एक माजाकिया अंदाज में Prime Minister का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे और Prime Minister के बीच कोई ‘वाइफ इश्यू’ नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि India की असली ताकत महिलाएं हैं और देश को आगे बढ़ाने में उनकी सबसे बड़ी भूमिका है.
राहुल गांधी ने केंद्र Government पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं के मुद्दे के पीछे छिपकर देश के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश कर रही है. महिलाओं को आरक्षण देने की बजाय असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है. सब जानते हैं कि हमारे समाज में दलितों और ओबीसी के साथ क्या हुआ और उनकी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया गया. भाजपा जातीय जनगणना से बचने की कोशिश कर रही है और ओबीसी समुदाय के अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा है. भाजपा India की बदलती राजनीति से डरी हुई है और उसे अपनी सत्ता कमजोर होती नजर आ रही है.
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो कुछ Government करने की कोशिश कर रही है, उसके लिए संवैधानिक संशोधन की जरूरत होगी और विपक्ष इसे किसी भी हालत में सफल नहीं होने देगा. यह पूरी तरह असंवैधानिक प्रयास है और पूरा विपक्ष इसे होने नहीं देगा. भाजपा देश की सत्ता संरचना में ओबीसी और दलितों को पर्याप्त जगह नहीं दे रही है. दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों को परिसीमन से डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि विपक्ष उनके अधिकारों की रक्षा करेगा.
–
वीकेयू/एबीएम