2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर एक साथ होंगे बूथ सम्मेलन

New Delhi, 22 जुलाई . उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए भाजपा Wednesday को पूरे राज्य में बड़ा संगठनात्मक अभियान चलाने जा रही है. पार्टी एक साथ प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर 1,77,516 मतदान केंद्रों (बूथों) पर बूथ स्तरीय सम्मेलन आयोजित करेगी. भाजपा का कहना है कि यह उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा बूथ स्तर का संगठनात्मक अभियान होगा.

इन सम्मेलनों में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा अलग-अलग जिलों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सीतापुर जिले के लहरपुर में आयोजित बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. वहीं, उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य बरेली में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे. उपChief Minister ब्रजेश पाठक शाहजहांपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जबकि ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा Lucknow में आयोजित बूथ सम्मेलन में मौजूद रहेंगे.

भाजपा का कहना है कि राज्य की सभी विधानसभा सीटों के हर मतदान केंद्र पर एक साथ सम्मेलन आयोजित करना संगठनात्मक दृष्टि से एक नया कीर्तिमान होगा.

इन सम्मेलनों में बूथ अध्यक्षों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों को एक मंच पर लाया जाएगा. इस दौरान संगठन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, आपसी समन्वय को मजबूत किया जाएगा और बूथ स्तर पर पार्टी की पहुंच को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर चर्चा होगी. वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद भी करेंगे और बूथ स्तर पर भाजपा के विस्तार को लेकर सुझाव लेंगे.

यह अभियान भाजपा की 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की व्यापक रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है. पार्टी एक बार फिर अपनी बूथ-केंद्रित चुनावी रणनीति को मजबूत करने पर विशेष जोर दे रही है.

भाजपा के अनुसार, इन सम्मेलनों के जरिए बूथ समितियों की मजबूती का आकलन किया जाएगा, जमीनी स्तर से फीडबैक लिया जाएगा और स्थानीय कार्यकर्ताओं तथा पार्टी नेतृत्व के बीच संवाद को और मजबूत किया जाएगा. पार्टी का मानना है कि मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. इसके आधार पर संगठन की ताकत का मूल्यांकन, कमियों की पहचान और विधानसभा स्तर पर चुनावी रणनीति को और प्रभावी बनाया जाएगा.

–

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment