
New Delhi/Mumbai , 14 अगस्त . Prime Minister मोदी और विदेश नीति को लेकर कांग्रेस नेता और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा. New Delhi में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस पर भाजपा नेताओं समेत अन्य की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.
वीएचपी के नेता विनोद बंसल ने से कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी का स्तर इतना गिर जाएगा कि वह अपना वर्तमान, भूत और भविष्य सब भूल जाएगी, इसकी कल्पना इस देश को नहीं थी. जिस व्यक्ति ने अपना धर्म, संस्कृति, इतिहास सब कुछ त्याग दिया और इस तरह की स्तरहीन बयानबाजी पर उतर आए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को लेकर इस तरह की बयानबाजी करना शर्मनाक है. यह देश की राजनीति का निम्नतम स्तर है. संसद में वह बोलते नहीं और बाहर वह असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं. उन्हें यह जरूर सोचना चाहिए कि वे कर क्या रहे हैं, क्या यह भारतीय संस्कृति है? उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए.
Maharashtra के भाजपा एमएलसी श्रीकांत भारतीय ने कहा कि राहुल गांधी को पूरा देश देख रहा है. 2014 के बाद से देश में कितनी अंतरराष्ट्रीय समस्याएं आई हैं? इनमें कोरोना वायरस, ट्रंप के टैरिफ आदि मामलों के बीच India विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. कई चीजों का बड़े पैमाने पर निर्यात हो रहा है. इसे समझने के लिए अक्ल चाहिए होती है. सभी का कहना है कि मोदी Government की विदेश नीति के कारण ही देश आगे बढ़ रहा है. राहुल गांधी और कांग्रेस की दिक्कत यही है कि देश आगे बढ़ रहा है. यही वजह है कि वह इस तरह की बातें कर रहे हैं. जिस तरह की हरकत राहुल गांधी ने संदीप दीक्षित के साथ की है, वह सिर्फ पीएम मोदी का अपमान नहीं है बल्कि हिंदुस्तान की महिलाओं का भी अपमान है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश का अपमान दुनिया के सामने किया है. राहुल गांधी और कांग्रेस को भी इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे.
भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि पीएम मोदी अकेले ऐसे नेता हैं, जिन्हें विश्व के कई देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है. पीएम मोदी ने इसे लेकर कहा कि यह उनका सम्मान नहीं बल्कि देशवासियों का सम्मान है. राहुल गांधी को यह सब रास नहीं आ रहा है. वह एक स्टैंडअप कॉमेडियन की तरह बोल रहे हैं. वह या तो विदेश नीति समझते नहीं हैं और अगर समझते हैं तो उसे दिखाना नहीं चाहते. वह एक कॉमेडियन और जोकर की तरह विदेश नीति का उपहास उड़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की हरकत देश की छवि को धूमिल करने वाली रही है. वह Pakistan और चीन के समर्थन में तथा देश से बाहर जाकर देशविरोधी बातें करते हैं.
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कौन हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है. जोकर कौन है और कॉमेडी कौन करता है, यह बताने की जरूरत नहीं है. संघ क्या है, यह पता करने के लिए उन्हें शाखा में जाना पड़ेगा और भाजपा को जानने के लिए उन्हें अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित करना होगा. तब उन्हें पता चलेगा कि संघ और भाजपा में कौन लोग हैं और क्या काम कर रहे हैं.
–
एएमटी/पीएम