
New Delhi, 25 दिसंबर . पूर्व Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर दिल्ली में अटल कैंटीन योजना के तहत Thursday यानी आज 100 कैंटीन खोली जाएंगी.
अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपये में भरपेट भोजन देने का लक्ष्य रखा गया है. योजना के बारे में जानकारी देते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली सांसद मनोज तिवारी और भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने से खास बातचीत की है और पीएम मोदी की सराहना भी की.
अटल कैंटीन योजना पर बात करते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अटल जी की जयंती पर हम लोग दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कैंटीन खोल रहे हैं और वहां पांच रुपये में भोजन मिलेगा. इसके लिए हम देश के Prime Minister Narendra Modi का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने मेनिफेस्टो में ये बात कही थी और आज इसे पूरा भी कर रहे हैं. भाजपा जो कहती है, वो पूरा करती है. मेरा मानना है कि आज के दिन दिल्ली को ये तोहफा Government की तरफ से दिया जा रहा है. रेखा गुप्ता दिल्ली के कई इलाकों में अटल कैंटीन का उद्घाटन करने वाली हैं.
भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “आज अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष में Prime Minister, President और अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. जैसा कि आप देख सकते हैं, यहां हजारों लोग मौजूद हैं. अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा देश को सबसे ऊपर रखा और अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया. इस भाव के साथ एक हफ्ते तक Government अटल जी को लेकर कई कार्यक्रम करने वाली है. आज कवि सम्मेलन, प्रदर्शनी का उद्घाटन और कई जगह पेंटिंग कॉम्पिटिशन रखे गए हैं, जो अटल जी को समर्पित हैं.
उन्होंने आगे कहा कि अटल जी द्वारा सुशासन को लेकर दिए मूलमंत्र पर भी चर्चा रखी गई है, क्योंकि उनके द्वारा कही गई हर एक बात का मूल्य है. अटल जी का हमेशा मत रहा था कि India एक मजबूत India बनकर उभरे, ऐसे में उनके सपने को Prime Minister Narendra Modi पूरा कर रहे हैं.
बता दें कि अटल कैंटीन योजना का मकसद गरीबों को पौष्टिक भोजन पहुंचाना है. इसमें विशेष रूप से मजदूर समाज और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखा गया है, जो मजदूरी पर कमाते और खाते हैं. अटल कैंटीन में ऐसे ही लोगों, यानी गरीब वर्ग के लोगों को पेटभर भोजन मुहैया कराया जाएगा. पांच रुपये में चावल, दाल, सब्जी और रोटी शामिल होगी. Government ने ये भी दावा किया है कि खाने की सामग्री उच्च गुणवत्ता वाली होगी.
–
पीएस/एएस