
New Delhi, 23 अप्रैल . दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बड़ा रणनीतिक घटनाक्रम सामने आया है, जहां भाजपा ने एमसीडी के महापौर पद के लिए प्रवेश वाही को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने इस बार मेयर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है.
भाजपा ने Thursday दोपहर आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की. इसमें मेयर पद के लिए प्रवेश वाही और डिप्टी मेयर पद के लिए मोनिका पंत को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा स्थायी समिति के सदस्य और नेता सदन के लिए जय भगवान यादव, स्थायी समिति सदस्य के लिए मनीष चड्ढा के नाम का ऐलान किया गया है. पार्टी ने यह चयन ऐसे समय पर किया है जब नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि भी नजदीक है.
वहीं, Thursday को ही नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है. यदि किसी अन्य दल या उम्मीदवार द्वारा नामांकन नहीं किया जाता है, तो प्रवेश वाही का निर्विरोध मेयर चुना जाना तय हो जाएगा.
वहीं यदि कोई प्रत्याशी मैदान में उतरता भी है तब भी भाजपा की जीत लगभग निश्चित मानी जा रही है. नगर निगम (एमसीडी) में कुल 250 पार्षद हैं, जिनमें भाजपा के पास 123 पार्षदों का समर्थन है, जो उसे स्पष्ट बढ़त देता है.
दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव से दूरी बनाने का फैसला कर सभी को चौंका दिया है. पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने Wednesday को इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पार्टी भाजपा को एक और मौका देना चाहती है, ताकि वह दिल्ली में बदलाव कर सके और जनता के सामने उसकी कार्यशैली पूरी तरह उजागर हो सके.
भारद्वाज ने कहा कि पार्टी ने पिछले साल भी इसी रणनीति को अपनाया था ताकि भाजपा अपने सभी संसाधनों का उपयोग कर सके और काम न करने के लिए कोई बहाना न बना सके. उन्होंने आरोप लगाया कि बीते एक वर्ष में भाजपा सभी जिम्मेदारियां होने के बावजूद राजधानी में अपेक्षित सुधार नहीं कर पाई.
उन्होंने कहा कि केंद्र Government, उपGovernor, Chief Minister , मेयर और स्थायी समिति जैसे अहम पदों पर नियंत्रण होने के बावजूद भाजपा जनता को राहत देने में विफल रही है. भारद्वाज ने दावा किया कि इससे यह साबित होता है कि विकास कार्य करने की क्षमता केवल आम आदमी पार्टी के पास है.
–
एसएके/पीएम