
हैदराबाद, 14 अप्रैल . भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने नोएडा में श्रमिकों की हिंसा पर Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Tuesday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि जिस तरह से अखिलेश यादव ने बयान दिया, उससे कई तरह के गंभीर सवाल खड़े होते हैं.
टीआर श्रीनिवास ने कहा कि नोएडा में हुए हिंसा के संदर्भ में जिस तरह के सवाल अखिलेश यादव ने इंटेलिजेंस को लेकर किए, उससे मुख्य रूप से यही सवाल खड़ा होता है कि आखिर हिंसा को क्यों अंजाम दिया गया? जिस तरह से इस पूरी हिंसा को अंजाम दिया गया, उससे यह साफ जाहिर होता है कि एक सोची समझी साजिश के तहत लोगों को इसके लिए भड़काया गया.
भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह से अखिलेश यादव यह सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस नोएडा हिंसा के पीछे कौन है? मैं अखिलेश यादव से यह पूछना चाहता हूं कि आखिर आप इससे क्या प्राप्त करना चाहते हैं? इसके इतर, हमारा आपको यही कहना है कि अब आप इस तरह के सवाल क्यों कर रहे हैं?
उन्होंने पश्चिम बंगाल के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी. भाजपा नेता टीआर श्रीनिवास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी ने अपने मौजूदा शासनकाल में सभी संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया. उन्होंने पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत पश्चिम बंगाल में अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिन्हित करके उन्हें मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है, क्योंकि अब अवैध मतदाताओं को प्रदेश में किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता.
भाजपा नेता ने कहा कि अब तक Chief Minister ममता बनर्जी अपनी अवैध गतिविधियों और अवैध मतदाताओं के दम पर ही सत्ता में रहती हुई आई है, लेकिन अब इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा. जल्द ही अब पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद प्रदेश की सही तस्वीर सामने आ जाएगी.
–
वीसी