ईरान से नहीं हुई डील पूरी तो बहुत सारे बम फटेंगे, ट्रंप का सख्त संदेश-और नहीं बढ़ाएंगे संघर्ष विराम

वाशिंगटन, 21 अप्रैल . ईरान और अमेरिका के बीच जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने Monday को कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम Wednesday शाम को खत्म हो जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान उनकी डील को स्वीकार नहीं करता है तो संघर्ष विराम के लिए हुए समझौते को आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम है.

सीएनएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक President डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि Pakistan में दूसरे चरण की वार्ता के लिए ईरान तैयार है. सूत्रों के अनुसार , अमेरिकी उपPresident जेडी वैंस और शीर्ष अमेरिकी अधिकारी संभावित वार्ता के लिए Tuesday को Pakistan रवाना होने वाले हैं.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उन्होंने कहा कि 7 अप्रैल को घोषित युद्धविराम अमेरिकी पूर्वी समय के अनुसार Wednesday शाम को समाप्त हो जाएगा और मैं जल्दबाजी में कोई बुरा सौदा नहीं करने वाला. हमारे पास बहुत समय है.

एक साक्षात्कार में ट्रंप ने यह भी कहा कि शांति समझौते को अंतिम रूप दिए जाने तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा. उन्होंने कहा, “ईरान चाहता है कि मैं इसे खोल दूं, लेकिन जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता, मैं इसे नहीं खोलूंगा.”

Monday सुबह पीबीएस न्यूज से फोन पर बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान के साथ युद्धविराम समाप्त होता है, तो बहुत सारे बम फटने लगेंगे. जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरानी वार्ताकार इस्लामाबाद में होने वाली नई वार्ता में भाग लेंगे, तो उन्होंने कहा: “मुझे नहीं पता. मेरा मतलब है, उन्हें वहां होना चाहिए. हमने वहां मौजूद रहने पर सहमति जताई थी, हालांकि वे कहते हैं कि हमने सहमति नहीं दी. हम देखेंगे कि वे वहां आते हैं या नहीं. अगर वे वहां नहीं भी होते हैं, तो भी कोई बात नहीं.”

अमेरिकी केंद्रीय कमान ने एक्स पर बताया कि Monday सुबह तक अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले 27 जहाजों को वापस भेज दिया.

वीसी

Leave a Comment