अखिलेश यादव के दावों पर भाजपा का पलटवार, दानिश आजाद बोले- 2027 में जनता तोड़ेगी सपा का भ्रम

Lucknow, 7 जुलाई . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर किए जा रहे दावों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उत्तर प्रदेश Government में मंत्री दानिश आजाद अंसारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा के दावों को खारिज करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जनता ही फैसला करेगी और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा Government बनाएगी.

से बातचीत के दौरान दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि Samajwadi Party जिस भ्रम और गलतफहमी में है, उसे 2027 में प्रदेश की जनता दूर कर देगी. उन्होंने कहा कि सपा लगातार ऐसे दावे कर रही है कि भाजपा उन्हें किसी भी सीट पर नहीं हरा सकती, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है.

उन्होंने Samajwadi Party के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के नारे पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने हमेशा प्रदेश की जनता के साथ धोखा और पाखंड किया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक के Samajwadi Party के शासनकाल को प्रदेश की जनता भूली नहीं है. उस दौरान उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और अपराधियों का बोलबाला था. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा Government ने प्रदेश को अपराधियों के हवाले कर दिया था.

दानिश आजाद अंसारी ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में Samajwadi Party का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहेगा. उन्होंने कहा कि सपा इस बार अपनी मौजूदा सीटों का आधा आंकड़ा भी हासिल नहीं कर पाएगी और पार्टी दहाई का आंकड़ा पार करने में भी सफल नहीं होगी.

भाजपा नेता ने कांग्रेस और Samajwadi Party के चुनावी गठबंधन पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि पहले दोनों दल यह तय कर लें कि उन्हें करना क्या है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और Samajwadi Party के बीच लगातार बयानबाजी और नेतृत्व को लेकर खींचतान सामने आ रही है. उनके अनुसार, इन दलों का उद्देश्य जनता की सेवा नहीं, बल्कि अपने Political हितों को साधना है. यही कारण है कि जनता का भरोसा इन पर लगातार कम होता जा रहा है.

वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी अखिलेश यादव की चुनौती का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 के चुनाव में केंद्र Government के 12 वर्षों और उत्तर प्रदेश Government के नौ वर्षों के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता भाजपा के कामकाज पर भरोसा जताएगी और पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ Government बनाएगी.

अयोध्या राम मंदिर से जुड़े मामले में Government की मिलीभगत के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि आजकल संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना एक चलन बन गया है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर परिसर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इसकी जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

–

पीआईएम/पीएम

Leave a Comment