
Ahmedabad, 7 जुलाई . BJP MP दिनेश मकवाना ने कहा कि सासा फाउंडेशन की ओर से मणिनगर में आयोजित ‘समृद्ध Gujarat 2026’ प्रदर्शनी में केंद्र और Gujarat Government के विभिन्न विभागों के 50 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं. इस प्रदर्शनी में डिफेंस, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, वित्त समेत अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे 25,000 से ज्यादा छात्र और आम नागरिक लाभान्वित होंगे.
मीडिया से बातचीत के दौरान BJP MP ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के ‘विकसित India 2047′ के विजन के अनुरूप Gujarat Government के विभिन्न विभागों ने यहां अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया है. मुझे पूरा विश्वास है कि Ahmedabad सहित पूरे क्षेत्र के लोगों को इस प्रदर्शनी से लाभ मिलेगा.
एएमसी स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन कमलेश पटेल ने कहा कि तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी का आयोजन बड़े सौभाग्य की बात है. इसमें Gujarat और India Government की ओर से 50 स्टॉल लगाए गए हैं.
उन्होंने कहा कि तीन दिनों में 25 हजार से अधिक लोग यहां पहुंचेंगे और Government की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेंगे. कई योजनाएं ऐसी हैं जिनके बारे में आम जनता को जानकारी नहीं होती. सांसद दिनेश मकवाना की पहल पर यह प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जिससे पूरे Ahmedabad क्षेत्र के लोगों को Governmentी योजनाओं की सही जानकारी मिल सकेगी.
यह प्रदर्शनी आम नागरिकों, गैर-Governmentी संगठनों (एनजीओ) और व्यावसायिक समूहों के लिए उपयोगी साबित होगी. यहां दृश्य प्रस्तुतियों (विजुअल प्रेजेंटेशन), इंटरएक्टिव सत्रों और अधिकारियों के मार्गदर्शन के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य बीमा, कृषि सब्सिडी, शिक्षा ऋण, रोजगार के अवसर, रक्षा भर्ती तथा वित्तीय समावेशन जैसी केंद्र और राज्य Government की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है.
प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ अधिकारी लोगों के सवालों के जवाब देने के साथ-साथ आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी मार्गदर्शन कर रहे हैं. कई विभागों ने डिजिटल टूल्स और ऐप के माध्यम से योजनाओं को अधिक सरल और सुलभ बनाने का प्रदर्शन भी किया है. इस प्रकार की प्रदर्शनियां न केवल लोगों में जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि Governmentी योजनाओं को अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.
सासा फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी मणिनगर से शुरू होकर पूरे Gujarat में ‘समृद्ध Gujarat 2026’ के उद्देश्य को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है.
–
डीकेएम/एएस