एलपीजी किल्लत को भाजपा ने बताया अफवाह, विपक्ष ने कहा-जमीनी हकीकत गंभीर

New Delhi, 13 मार्च . एलपीजी संकट को लेकर विपक्ष ने केंद्र Government के खिलाफ विरोध जताया, जबकि Government ने भरोसा दिलाया है कि एलपीजी की किल्लत नहीं है. विपक्ष का दावा है कि अगर एलपीजी की किल्लत नहीं है तो लोगों की लंबी-लंबी लाइन कैसे लग रही है.

गैस संकट पर BJP MP मदन राठौर ने कहा कि Government ने स्थिति स्पष्ट कर दी है और Prime Minister ने भी जनता को आश्वासन दिया है कि किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है. चाहे पेट्रोल हो, डीजल हो या गैस, हमारे पास पर्याप्त भंडार मौजूद है और उत्पादन भी बढ़ाया है, फिर भी विपक्ष हंगामा कर रहा है. विपक्ष को सुर्खियों में आना है और सिर्फ नाटक करना है. जनता में अफवाह फैलाना ही उनका एकमात्र काम है. जनता विपक्ष के चरित्र को जानती है. वह पीएम मोदी पर भरोसा करती है और उन्हें उनकी गारंटी पर भरोसा है.

BJP MP तेजस्वी सूर्या ने कहा कि जब भी देश किसी चुनौती का सामना करता है, तो राहुल गांधी खास तौर पर और विपक्ष आम तौर पर, उस विवाद या राष्ट्रीय चुनौती का इस्तेमाल अपनी तात्कालिक छोटी-मोटी राजनीति के लिए करने के मकसद से देश में घबराहट पैदा करने की कोशिश करते हैं. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीति का एक बेहद गैर-जिम्मेदाराना तरीका है.

सपा सांसद इकरा चौधरी ने कहा कि Government तो गैस संकट पर कुछ भी कह रही है. हमारा काम यह है कि जो जनता की असल समस्या है, उससे Government को अवगत कराएं. फिलहाल संकट जो देश पर मंडरा रहा है, उस पर Government जनता को जवाब दे. सत्ता पक्ष बहुत शांति से चाहते हैं कि जो सेट एजेंडा है उस पर चर्चा होनी चाहिए. मुझे लगता है कि देश में एलपीजी सिलेंडर को लेकर जो समस्या है, उस पर चर्चा होनी चाहिए. सेट हुए एजेंडे पर चर्चा करने के लिए काफी समय है.

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि Government हर मामले में झूठ बोलती है. इस मामले में भी झूठ बोल रही है, जमीनी सच्चाई से उन्हें अवगत होना होगा. आज पूरा देश एलपीजी की किल्लत से जूझ रहा है. गृहिणियों को परेशानी हो रही है. मासूमों को समय पर भोजन नहीं मिल रहा है. Government कह रही है कि कोई दिक्कत नहीं है तो लाइनें क्यों लग रही हैं?

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि Government को समझ नहीं आ रहा है कि जो वर्तमान में संकट सामने है, इससे कैसे बचा जाए. बस बड़ी-बड़ी बातें करते हैं कि कोई संकट नहीं है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment