
Bhopal 13 जुलाई ( ) Madhya Pradesh के दतिया जिले में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारक की सूची जारी कर दी है. पार्टी ने उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारक घोषित किए हैं. इस सूची में सत्ता और संगठन से जुड़े लोग शामिल है . दरअसल मतदान 30 जुलाई को होना है, मतगणना 4 अगस्त को होगी. भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार घोषित किया है. नामांकन भरे जाने का अंतिम दिन Monday 13 जुलाई है.
भाजपा ने चुनाव की तैयारियां तेज करनी है और उसी क्रम में स्टार प्रसारकों की सूची जारी कर दी है . भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में Chief Minister मोहन यादव, पूर्व Chief Minister शिवराज सिंह चौहान, Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल है. इस सूची में प्रदेश के उपChief Minister जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल के अलावा वरिष्ठ मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह के अलावा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को भी प्रचार अभियान में शामिल किया गया है.
इसके अलावा गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह , एदल सिंह कंसाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाहा, सुमित्रा वाल्मीकि, शैतान सिंह पाल को भी शामिल किया गया है. भाजपा द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में क्षेत्रीय और जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है . दतिया के तत्कालीन विधायक राजेंद्र भारती को न्यायालय द्वारा एक मामले में 2 साल से अधिक की सजा सुनाए जाने के बाद स्थान रिक्त घोषित कर दिया गया था. उसी के चलते यहां उपचुनाव हो रहा है.
India निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन Monday 13 जुलाई तक भरे जाएंगे वहीं उनकी समीक्षा 14 जुलाई को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 16 जुलाई रहेगी, मतदान 30 जुलाई को तय किया गया है, वही मतगणना 4 अगस्त को होगी.
–
एसएनपी/पीएम