
ओस्लो, 19 मई . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को ओस्लो में अपनी आइसलैंड की समकक्ष क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडॉटिर के साथ द्विपक्षीय बैठक की. इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.
Prime Minister मोदी इस समय नॉर्वे के दो दिवसीय दौरे पर हैं.
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन अप्रैल 2018 में स्टॉकहोम और मई 2022 में कोपेनहेगन में हुए पिछले दो शिखर सम्मेलनों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भारत-नॉर्डिक देशों के रिश्तों को और रणनीतिक बनाएगा. इसमें खासकर टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ग्रीन ट्रांजिशन, नवीकरणीय ऊर्जा, सस्टेनेबिलिटी, ब्लू इकॉनमी, रक्षा, अंतरिक्ष और आर्कटिक जैसे क्षेत्रों पर फोकस होगा.
Monday को Prime Minister मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे व्यापार और रिसर्च समिट में हिस्सा लिया. यहां उन्होंने India और ईएफटीए के बीच व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग पर बात की.
इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ और India और नॉर्वे के व्यापार और रिसर्च सेक्टर से 250 से अधिक लोग शामिल हुए. इस दौरान भारतीय और नॉर्वेजियन कंपनियों के बीच कई समझौते भी हुए.
Prime Minister मोदी Monday को अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में नॉर्वे पहुंचे. एक विशेष पहल के तहत नॉर्वे के Prime Minister जोनास गहर स्टोर ने एयरपोर्ट पर खुद उनका स्वागत किया. इस मौके पर India में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर, नॉर्वे में India की राजदूत ग्लोरिया गांगटे और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.
अपने दौरे के दौरान Prime Minister मोदी ने ओस्लो के रॉयल पैलेस में किंग हेराल्ड-वी से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारतीय और नॉर्वेजियन कंपनियों के बीच बढ़ते सहयोग पर चर्चा की, खासकर नई तकनीकों के क्षेत्र में.
Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि Prime Minister ने नॉर्वे की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की और बताया कि India और नॉर्वे की पुरानी दोस्ती साझा मूल्यों, लोकतंत्र, कानून के शासन और जनता-केंद्रित शासन पर आधारित होकर लगातार मजबूत हो रही है.
–
एवाई/एबीएम